फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi-Giorgia Meloni Talk: पीएम मोदी ने की जॉर्जिया मेलोनी से बात; G7 सम्मेलन के न्योते के लिए जताया आभार

Thu, 25 Apr 2024 09:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी और मेलोनी ने इटली की अध्यक्षता में G7 शिखर सम्मेलन में भारत की G20 अध्यक्षता के महत्वपूर्ण परिणामों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। दोनों ने खासतौर पर ग्लोबल साउथ का समर्थन करने को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन
जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली की समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उन्हें इटली के मुक्ति दिवस की 79वीं वर्षगांठ की बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी और इटली के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जून 2024 में इटली के पुगलिया में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन आउटरीच सत्र में आमंत्रित करने के लिए पीएम मेलोनी को धन्यवाद भी दिया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी और मेलोनी ने इटली की अध्यक्षता में G7 शिखर सम्मेलन में भारत की G20 अध्यक्षता के महत्वपूर्ण परिणामों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। दोनों ने खासतौर पर ग्लोबल साउथ का समर्थन करने को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का भी आदान-प्रदान किया।

जी-7 समूह में इटली, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। यूरोपीय संघ भी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेता है। यूरोपीय परिषद के प्रमुख और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष भी जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करते हैं। इटली को इस साल एक जनवरी को सातवीं बार जी-7 की अध्यक्षता मिली, जो 31 दिसंबर 2024 तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें