फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम मोदी बोले: पहले जैसा नहीं रहेगी धरती, भविष्य में घटनाओं को प्री या पोस्ट कोविड के रूप में किया जाएगा याद

Wed, 26 May 2021 01:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया, लेकिन हमें भारतीय वैज्ञानिकों और डॉक्टरों पर गर्व है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज वैशाख पूर्णिमा है। यानी आज ही के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाए दीं। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है। 100 साल में कोरोना जैसी महामारी नहीं आई। सारे देश मिलकर इससे आज लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बात तो साफ हो गई है कि कोरोना के बाद पहले जैसा कुछ नहीं रहेगा।  उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली घटनाओं को प्री या पोस्ट कोविड के रूप में याद किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन अहम हथियार-पीएम
बुद्ध पूर्णिमा पर वेसाक वैश्विक समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स, डॉक्टरों, नर्सों को एक बार फिर सलाम करता हूं जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं और जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उनके परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं । वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए वर्चुल संबोधन में पीएम ने कहा कि लोगों की जान बचाने और महामारी को हराने के लिए टीका निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण है, यह अहम हथियार है। 
 
उपराष्ट्रपति नायडू ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने की अपील की
वहीं बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर लोगों को भगवान बुद्ध की ओर से दिखाए गए करुणा और सहिष्णुता के मार्ग का पालन करना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा- भगवान बुद्ध इस धरती के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध की ओर से दिया गया शांति, भाईचारे और करुणा का शाश्वत संदेश विश्व के मनुष्यों को नैतिक मूल्यों और संतोष पर आधारित जीवन जीने की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन




नड्डा ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी के संबोधन से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। ट्वीट के जरिए नड्डा ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने तप, ज्ञान तथा दर्शन से संपूर्ण विश्व को अहिंसा एवं मानवता का संदेश दिया।कोरोना के समय में मानव कल्याण के उनके महान विचार हमें निरंतर जनसेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें