फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दिए गठबंधन के संकेत, अटल का नाम लेकर बोले- हम पुराने साथियों की कद्र करते हैं 

Thu, 10 Jan 2019 04:01 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 लोकसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पीएम मोदी गुरुवार को दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु पहुंचे हैं। जहां उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए क्षेत्रीय पार्टियों के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा गठबंधन के लिए तैयार है और वह पुराने मित्रों के साथ दोस्ती निभाते हुए चलने को तैयार है। 
विज्ञापन


राज्य में डीएमके, एआईएडीएमके और रजनीकांत की पार्टी सक्रिय है। बता दें कि डीएमके और एआईएडीएमके पहले से ही केंद्र में बेजीपी की सहयोगी रही हैं। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा के दौरान पुराने सहयोगियों को साथ लाने का संकेत दिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। भाजपा पुराने साथियों की कद्र करती है। 

हिंदी भाषी तीन राज्य हारने के बाद पीएम मोदी ने दक्षिण भारत की पार्टियों के एक साथ लाने के लिए बड़ा दांव खेला है। उन्होंने इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि अटल जी ने सफल गठबंधन की राजनीति की नई संस्कृति लेकर आए। हमने हमेशा उनके रास्ते पर चलने का अनुसरण किया है।  पीएम मोदी ऐसा करके देश में बन रहे संभावित गठबंधन को कमजोर करने का दांव चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें