फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अगस्त को पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स सिखाएंगे जंगल में जिंदा रहने के गुर

Mon, 29 Jul 2019 04:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब जल्द ही डिस्कवरी के मशहूर शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में नजर आएंगे। यह खास एपिसोड पर्यावरण परिवर्तन संबंधित मुद्दों पर आधारित होगा। डिस्कवरी चैनल की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि इस खास एपिसोड की शूटिंग बेयर ग्रिल्स ने भारत के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में की है। इसमें हल्के अंदाज में वन्यजीव संरक्षण पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


इस खास एपिसोड को 12 अगस्त को प्रसारित किया जाएगा। यह 180 से अधिक देशों में डिस्कवरी नेटवर्क के चैनलों पर दिखाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए किए उपायों को लेकर उन्होंने खास कार्यक्रम शूट किया है। शो में आपको प्रधानमंत्री शो के होस्ट के साथ भारत की प्राकृतिक विविधता और प्रकृति संरक्षण उपायों को लेकर चर्चा करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन


ग्रिल्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, '180 देशों के लोगों जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनदेखे पहलू से परिचित होंगे। वह भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान और भौगोलिक परिवर्तनों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।' ट्वीट के साथ उन्होंने शो का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। यह शो डिस्कवरी चैनल पर 12 अगस्त को रात नौ बजे प्रसारित होगा।
   


अलग अंदाज में दिखेंगे प्रधानमंत्री मोदी

इस वीडियो में देशवासियों को प्रधानमंत्री का बिलकुल अलग अंदाज नजर आएगा। वह बेबाक अंदाज में हंसते और ग्रिल्स के साथ चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री वीडियो में शो के मिजाज के अनुसार स्पोर्ट्स आउटफिट में दिख रहे हैं। वह ग्रिल्स के साथ छोटी सी नाव की मदद से नदी पार करते और जंगल की चढ़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रिल्स शो में शिकार और दूसरी चीजों के लिए जंगल में मौजूद चीजों से उपकरण बनाते हैं। इसकी एक झलक वीडियो में नजर आती है।

मोदी से पहले ओबामा के साथ कर चुके हैं शो 

डिस्कवरी के इस शो में दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। यह दुनिया के लोकप्रिय शो में से एक है। इसे कई देशों की भाषा में डब किया जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हुए बराक ओबामा इसमें हिस्सा ले चुके हैं। तब ग्रिल्स और ओबामा ने अलास्कन फ्रंटियर पर चढ़ाई करते हुए शो किया था। पूर्व राष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर बातचीत की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें