फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने अपनी कविता का तमिल भाषा में किया विमोचन, बोले- यहां के लोग असाधारण

Mon, 21 Oct 2019 02:50 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm modi - फोटो : pm modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामल्लापुरम में समुद्र की खूबसूरती पर लिखी अपनी कविता का तमिल संस्करण विमोचन किया है जिसकी तमिल फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों ने सराहना की है। अपनी कविता की सराहना पर प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिल भाषा खूबसूरत है, तमिल लोग असाधारण हैं।

विज्ञापन


रविवार को मोदी की कविता के तमिल संस्करण के विमोचन के बाद तमिल फिल्म निर्माता धनंजय ने ट्वीट किया ‘तमिल के लिए माननीय प्रधानमंत्री का प्यार अतुलनीय। हम सभी को हमारी भाषा के लिए उनके प्यार और समर्थन के लिए खुश होना चाहिए। धन्यवाद सर।’

इस पर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया ‘दुनिया की प्राचीनतम भाषा में अपनी अभिव्यक्ति देकर अभिभूत हूं जिसने एक जीवंत संस्कृति को आगे बढ़ाया है। तमिल भाषा खूबसूरत है, तमिल लोग असाधारण हैं।
विज्ञापन


लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक ने कहा ‘प्रकृति को नमन करना एक तरह से ईश्वर को नमन करना है। क्योंकि प्रकृति सर्वशक्तिमान है... महान...। माननीय नरेंद्र मोदी सर, महासागर पर आपकी प्यारी कविता के लिए पूरे देश की ओर से आपको धन्यवाद।’

इस पर मोदी ने कहा ‘धन्यवाद अभिनेता विवेक। प्रकृति के लिए सम्मान हमारे मूल्यों का अहम हिस्सा है। प्रकृति में देवत्व और महानता जाहिर होती है। मामल्लापुरम के खूबसूरत तट और सुबह की शांति ने मुझे मेरे कुछ विचार जाहिर करने के लिए अनुकूल अवसर प्रदान किया।’

 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें