फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-EU Ties: 'गणतंत्र दिवस पर ईयू नेताओं की मौजूदगी संबंधों की बढ़ती ताकत', PM मोदी ने साझा कीं खास तस्वीरें

Mon, 26 Jan 2026 04:42 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-EU Ties: पहली बार यूरोपीय संघ (ईयू) के दो शीर्ष नेताओं ने मुख्य अतिथि के रूप में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया है। ऐसे में पीएम मोदी ने खास तस्वीरें साझा करते हुए इसे भारत-ईयू संबंधों की बढ़ती ताकत करार दिया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन - फोटो : X-@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में इस साल यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि रहे। बतौर मुख्य अतिथि दोनों नेताओं का शामिल होना भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों के रूप में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक संदेश माना जा रहा है। ऐसे में देश के सबसे बड़े समारोह के गवाह बने यूरोपीय संघ (ईयू) के दो शीर्ष नेताओं के साथ पीएम मोदी ने तस्वीरें साझा की। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने साझा की खास तस्वीरें 
तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय संघ के नेताओं की मौजूदगी भारत-ईयू साझेदारी की बढ़ती ताकत और साझा मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत को हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला है।'

मौजूदगी भारत-ईयू संबंधों की बढ़ती ताकत: पीएम मोदी
इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि गणतंत्र दिवस पर ईयू नेताओं की मौजूदगी भारत-ईयू संबंधों की बढ़ती ताकत को दिखाती है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि उनकी मौजूदगी भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी की बढ़ती ताकत और साझा मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि EU नेताओं की यह यात्रा भारत और यूरोप के बीच विभिन्न क्षेत्रों में गहरे जुड़ाव और सहयोग को और गति देगी।
विज्ञापन




परेड की तस्वीरें की साझा 
पीएम मोदी ने इसके अलावा परेड की तस्वीरें भी साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'गणतंत्र दिवस परेड में भारत की जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था दिखाई गई, जो देश की तैयारी, टेक्नोलॉजिकल क्षमता और अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।' उन्होंने एक और पोस्ट के जरिए तस्वीर साझा करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सुरक्षा बलों की बढ़ती क्षमताओं की झलक देखने को मिली। हमारी सेनाएं सच में हमारा गौरव हैं!'



पहली बार ईयू के दो शीर्ष नेताओं की उपस्थिति
बता दें कि यह पहली बार था जब यूरोपीय संघ (ईयू) के दो शीर्ष नेताओं ने मुख्य अतिथि के रूप में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों, विदेशी राजनयिकों के साथ कर्तव्य पथ पर भव्य सैन्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा और अपनी खुशी जाहिर की।

ये भी पढ़ें: भारत-ईयू शिखर सम्मेलन: ऐतिहासिक ट्रेड डील और रक्षा समझौते पर लगेगी मुहर, जानिए क्या है एजेंडा
विज्ञापन


भारत-ईयू के बीच बड़ा व्यापार समझौता
बता दें कि 27 देशों के इस संघ के दो शीर्ष नेता मंगलवार (27 जनवरी) को प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगे। दरअसल, मंगलवार को शिखर सम्मेलन में भारत और यूरोपीय संघ बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते के पूरा करने की घोषणा, एक रणनीतिक रक्षा साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने और भारतीय पेशेवरों की आवाजाही के लिए एक रूपरेखा तैयार करने वाले हैं। दिल्ली पहुंचने से पहले उर्सुला ने सोशल मीडिया पर अपने भारत दौरे के सामरिक महत्व को बताते हुए लिखा था कि द मदर ऑल ट्रेड डील्स, हम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के करीब हैं। ऐसे में समझौता होने की उम्मीद है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें