फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने साझा की अलग-अलग देशों में भारतीय संस्कृति की झलक, कहा- इसकी विश्वभर में गूंज

Thu, 28 Nov 2024 05:25 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंजती है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाई देता है। यह बेहद खुशी की बात है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दुनिया के विभिन्न देशों में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाता एक वीडियो साझा किया। एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए पीएम ने लिखा कि पूरे विश्वभर में भारतीय संस्कृति की गूंज हो रही है।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी विदेश दौरे पर जाते हैं तो उनको भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां दिखाई जाती हैं। विदेश में भारतीय संस्कृति की झलक देख प्रधानमंत्री ने कई बार खुशी जाहिर की है। गुरुवार को उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंजती है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाई देता है। यह बेहद खुशी की बात है।

वीडियो में ऑस्ट्रिया में वंदे मातरम गाते लोग, पोलैंड और मॉस्को (रूस) में गरबा, कजान (रूस) में ढोलिडा, भूटान में डांडिया रास, सिंगापुर में भरतनाट्यम और लाओस और ब्राजील में रामायण के आयोजन की झलक दिखाई गई है। इसमें कलाकार भारतीय परिधानों में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इसमें भूटान के कलाकारों को प्रधानमंत्री के लिए लोकगीत गाते दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें