फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को योगी पर है विश्वास, कहा- उत्तर प्रदेश बनेगा उत्तम प्रदेश

Sun, 19 Mar 2017 09:47 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते आदित्यनाथ
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ को यूपी के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करके बधाई दी। पीएम ने दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा समेत अन्य सभी मंत्रियों को भी शपथ लेने की बधाई दी। पीएम की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश की नई कैबिनेट ने शपथ ली। 
विज्ञापन

  Congratulations to Yogi Adityanath Ji, Keshav Prasad Maurya Ji, Dinesh Sharma Ji & all those who took oath today. Best wishes for serving UP — Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2017
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा समेत शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को मेरी ओर से बधाई। यूपी की सेवा करने के लिए आप सभी को बेस्ट विशेस।
विज्ञापन

  I have immense confidence that this new team will leave no stone unturned in making UP Uttam Pradesh. There will be record development. — Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2017
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी नई टीम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। यूपी में इस बार रिकॉर्ड विकास होगा। हमारा मिशन और उद्देश्य विकास है। जब यूपी का विकास होगा तो पूरे देश का विकास होगा। हम उत्तरप्रदेश के युवाओं की सेवा करना चाहते हैं और उनके लिए नए अवसर पैदा करना चाहते हैं। 
  Our sole mission & motive is development. When UP develops, India develops. We want to serve UP's youth & create opportunities for them. — Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2017
साथ ही प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि लोगों की दुआओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा ने  जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए उनमें से 4 राज्यों में सरकार बनाने में सफल हुई।  With the blessings of people & hardwork of our Karyakartas the BJP has formed governments in 4 out of the 5 states that went to the polls. — Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2017
योगी आदित्यनाथ  राज्य के 21वें मुख्यमंत्री बने हैं। योगी पांच बार से गोरखपुर से सांसद निर्वाचित हुए हैं। रविवार को योगी आदित्यनाथ  के साथ 46  मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें