पीएम मोदी ने कहा, इनको (विपक्ष) भारत के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं है। इनको भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है। लेकिन इस सदन को बताना चाहता हूं कि इस देश का भी, भारत के लोगों का भी कांग्रेस के प्रति अविश्वास का भाव बहुत गहरा है। कांग्रेस अपने घमंड में इतनी चूर हो गई है कि उसे जमीन नहीं दिखाई दे रही है।
मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता को कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। लेकिन अहंकार के कारण वे हकीकत नहीं देख पा रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा, इनको (विपक्ष) भारत के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं है। इनको भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है। लेकिन इस सदन को बताना चाहता हूं कि इस देश का भी, भारत के लोगों का भी कांग्रेस के प्रति अविश्वास का भाव बहुत गहरा है। कांग्रेस अपने घमंड में इतनी चूर हो गई है कि उसे जमीन नहीं दिखाई दे रही है।
कई राज्य कह रहे- कांग्रेस, नो कॉन्फिडेंस
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अपने घमंड से इतनी चूर हो गई है कि उसे जमीन दिखाई तक नहीं देती। तमिलनाडु में वे 1962 में जीते थे और 61 वर्षों से तमिलनाडु के लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस। पश्चिम बंगाल में उन्हें आखिरी बार 1972 में जीत मिली थी, वे 51 साल से कह रहे हैं कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस। यूपी, बिहार और गुजरात में उन्होंने 1985 में जीत हासिल की थी और उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात के लोग 38 साल से कांग्रेस को कह रहे हैं- नो कॉन्फिडेंस। त्रिपुरा के लोग भी 35 वर्षों से यही कह रहे हैं। ओडिशा में कांग्रेस को आखिरी बार 1995 में जीत मिली थी, यानी वहां भी 28 वर्षों से कांग्रेस को एक ही जवाब मिल रहा है- कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस। नगालैंड के लोग भी 25 वर्षों से यही कह रहे हैं। जनता ने कांग्रेस के प्रति बार-बार नो कॉन्फिडेंस घोषित किया है।