फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: फॉस्फोरस और सल्फर की खाद पर सब्सिडी बढ़ी, कैबिनेट ने दी मंजूरी; पीएम मोदी बोले- किसान कल्याण सर्वोपरि

Tue, 28 Oct 2025 11:00 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रबी सीजन 2025-26 के लिए फॉस्फोरस और सल्फर खादों पर बढ़ी सब्सिडी को किसानों के हित में बड़ा कदम बताया। केंद्र सरकार ने 37,952 करोड़ रुपये की सब्सिडी आवंटित की है। फॉस्फेट पर सब्सिडी ₹47.96 और सल्फर पर ₹2.87 प्रति किलोग्राम तय की गई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : पीएमओ/वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के उस फैसले की सराहना की है, जिसके तहत रबी फसल 2025-26 के लिए फॉस्फेटिक और पोटैशिक खादों पर सब्सिडी दरें बढ़ाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों के कल्याण और कृषि लागत घटाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। केंद्र ने फॉस्फोरस और सल्फर आधारित उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे देशभर के किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी। इस फैसले के तहत सरकार ने 37,952 करोड़ रुपये की सब्सिडी आवंटित की है, ताकि किसानों को सस्ती खादें उपलब्ध कराई जा सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि हम अपने किसान भाइयों-बहनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। रबी सीजन में फॉस्फोरस और पोटाश खाद पर सब्सिडी से किसानों की आय बढ़ेगी और उनकी लागत कम होगी।

फॉस्फेट और सल्फर पर बढ़ी सब्सिडी दरें
नई दरों के तहत फॉस्फेट पर सब्सिडी ₹43.60 प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर ₹47.96 प्रति किलोग्राम कर दी गई है। वहीं, सल्फर पर सब्सिडी ₹1.77 प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर ₹2.87 प्रति किलोग्राम की गई है। हालांकि, नाइट्रोजन और पोटाश की सब्सिडी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दरें एक अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'एयरलाइंस को नई ड्यूटी के नियम बनाने में कोई छूट न दी जाए', पायलट संघ ने DGCA से लगाई गुहार
विज्ञापन


रबी फसलों की बुवाई को मिलेगा प्रोत्साहन
देश के कई हिस्सों में रबी सीजन की बुवाई शुरू हो चुकी है। इस मौसम में गेहूं, चना, सरसों और मसूर जैसी फसलें प्रमुख रूप से बोई जाती हैं। उर्वरकों पर बढ़ी सब्सिडी से किसानों को कम लागत पर पोषक तत्वयुक्त खादें मिलेंगी, जिससे पैदावार में सुधार की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल देगा।

ये भी पढ़ें- ईरान में बंधक बने चार युवाओं की वतन वापसी, ऑस्ट्रेलिया जाने की चाहत में बने थे मानव तस्करों का शिकार


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें