फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले, जब मैं दिल्ली में नया था तब नृपेंद्र मिश्रा ने मुझे काफी चीजें सिखाईं

Fri, 30 Aug 2019 08:16 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और नृपेंद्र मिश्रा - फोटो : pti
विज्ञापन
अपने प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा के पद से हटने का फैसला करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जब 2014 में वह राष्ट्रीय राजधानी में नए थे तब उन्हें इन पूर्व नौकरशाह ने काफी चीजें सिखाईं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मिश्रा को उनके जीवन के नए चरण के लिए शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, श्री नृपेंद्र मिश्रा उत्कृष्ट अधिकारियों में से एक हैं जिनकी सार्वजनिक नीति एवं प्रशासन पर गहरी समझ है। जब 2014 में दिल्ली में नया था तब उन्होंने मुझे ढेर सारी चीजें सिखाई और उनका मार्गदर्शन सदैव बहुमूल्य रहेगा।





उन्होंने कहा कि पांच सालों तक परिश्रमपूर्वक और कर्मठता से पीएमओ में अपनी सेवा देने तथा भारत की विकास गाथा में अमिट योगदान करने के बाद मिश्रा अपने जीवन के नये चरण में कदम रख रहे है। उनके भावी कदमों के लिए मेरी शुभकामनाएं।
विज्ञापन


मिश्रा के दायित्वों से मुक्त करने की इच्छा प्रकट करने के बाद प्रधानमंत्री ने उनसे दो हफ्ते तक पद पर बने रहने को कहा है। पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें