फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी बोले- वंचित वर्ग के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए नीतियां बनाईं, देश का विकास लक्ष्य

Sun, 17 Mar 2024 12:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता बनाए रखा है। उन्होंने जांच एजेंसियों को खुली छूट दी है। इसी वजह से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। पीएम ने कहा कि कुछ लोग मुझे गाली देने का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भरोसा जताया है कि वे सत्ता में बरकरार रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत की जनता अगले पांच साल में निर्णायक नीतियां और फैसले देखेंगे। अगले पांच वर्षों में भारत में विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्र पहले की नीति से प्रेरित हैं। वहीं, विपक्ष परिवार पहले की नीतियों से प्रेरित है।

मुझे गाली देने का अभियान चला रहे 

विज्ञापन

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता बनाए रखा है। उन्होंने जांच एजेंसियों को खुली छूट दी है। इसी वजह से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। पीएम ने कहा कि कुछ लोग मुझे गाली देने का अभियान चला रहे हैं। पीएम ने समाज के वंचित वर्ग और रेहड़ी-पटरी पर व्यापार चलाने वाले लोगों के लिए उनकी सरकार द्वारा लाईं गईं नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह मुद्दे मीडिया की हेडलाइन नहीं बनते बल्कि लोगों के जीवन को आसान बनाते हैं। 

राहुल गांधी पर कटाक्ष
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य उद्योग 4.0 है। हम डिजिटल प्रौद्योगिकियों को एकीकृत कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग अभी भी गैरेज जा रहे हैं। टायरों के आसपास घूमते हैं। हमारी सरकार ने लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि एक आम आदमी को अपनी जिंदगी अपनी इच्छानुसार जीने की आजादी होनी चाहिए। हमने सैकड़ों कानूनों और विनियमों को खत्म कर दिया है।

सात लाख रुपये सालाना की आय पर भी कोई टैक्स नहीं 

विज्ञापन

कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि पहले की सरकारों के दौरान लोगों को दो लाख सालाना की आय पर भी इनकम टैक्स भरना पड़ता था। जबकि, अब सात लाख रुपये सालाना की आय पर भी कोई टैक्स नहीं देना पड़ता। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह तालियां बटोरने के लिए करदाताओं का पैसा बांट सकते थे लेकिन यह उनका तरीका नहीं है। उनका मानना था कि पैसा बचाकर लोगों का जीवन आसान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें