फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे निहाल के साथ अभिनेत्री गुल पनाग के वीडियो पर पीएम मोदी ने कहा, बेहद प्यारा

Thu, 17 Oct 2019 01:48 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Gul Panag Panag Twitter
विज्ञापन

अभिनेत्री गुल पनाग ने एक साल के अपने बेटे निहाल का वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक पत्रिका के कवर पर प्रधानमंत्री की तस्वीर को पहचानते हुए दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने इसके जवाब में निहाल के वीडियो को बेहद प्यारा बताते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि बच्चा अपनी मां में एक अद्भुत मेंटर और मार्गदर्शक पाएगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘बेहद प्यारा! नन्हे निहाल को मेरा आशीर्वाद। वह जो भी करना चाहता है, उसके लिए मैं उसे बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मुझे यकीन है कि उसे आपके रूप में एक अद्भुत मेंटर और मार्गदर्शक मिलेगा।'

एक छोटे से वीडियो क्लिप में, पनाग, निहाल के साथ एक पत्रिका की प्रति लिए हुए बैठी हैं, जिसके मुख पृष्ठ पर प्रधानमंत्री की तस्वीर है। वीडियो में वह अपने बेटे से पूछती हैं कि यह कौन हैं और बच्चा जवाब देता है- ‘मोदी’। मां उसे ठीक करती हुई कहती हैं, ‘मोदी जी’ कहो।
विज्ञापन





ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘निहाल अब पत्रिकाओं और अखबारों में नरेंद्र मोदी को तुरंत पहचान लेता है। खुशी से उनकी ओर इशारा कर मुझे बताता है। अक्सर सुबह में ऐसा होता है। इस बार मैं इसे कैमरे पर रिकॉर्ड करने में कामयाब रही। बता दें कि फिल्म ‘डोर’ की अभिनेत्री ने राजनीति में भी हाथ आजमाने की कोशिश की थी और 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। उन्होंने मार्च 2011 में पायलट ऋषि अटारी से शादी की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें