फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US Ties: पीएम मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया फोन, भारत-अमेरिका संबंधों पर हुई अहम चर्चा

Sat, 08 Aug 2026 11:09 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी ने वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को बेटे के जन्म पर बधाई देते हुए पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
पीएम मोदी और जेडी वेंस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


बेटे के जन्म पर पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को बेटे के जन्म पर बधाई भी दी। उन्होंने वेंस के पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही है। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए लगातार उच्चस्तरीय संपर्क जारी है।

 

क्या अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा?

विज्ञापन

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत-अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। 
उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों और महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। वेंस का यह फोन तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के कुछ दिनों बाद आया है। इस समझौते को पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच एक नए क्षेत्रीय गठबंधन के रूप में देखा गया था।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी और जेडी वेंस ने द्विपक्षीय साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उच्च-स्तरीय वार्ताओं में निरंतरता और गति पर भी बात की। दोनों ने व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। खबर लिखे जाने तक अमेरिकी पक्ष की तरफ से इस बातचीत का कोई विवरण जारी नहीं किया गया।

संबंधों में गिरावट और ट्रंप के दावे
पीएम मोदी और वेंस ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत की या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। दरअसल, पिछले साल वाशिंगटन ने भारत पर दंडात्मक शुल्क लगाने का एलान किया था। इसके बाद संबंधों में बड़ी गिरावट आई थी। ट्रंप आए दिन मई 2025 के भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्षों को कम करने में अपनी भूमिका पर दावे करते रहते हैं। इन दावों पर भारतीय अधिकारी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं। भारत साफ कर चुका है कि संघर्ष की समाप्ति भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का परिणाम थी। अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं था। इन मुद्दों के अलावा वाशिंगटन की नई आव्रजन नीति और H1B वीजा शुल्क बढ़ाने जैसे निर्णयों के कारण भी भारत-अमेरिका संबंध तनावपूर्ण रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें