फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक लेह पहुंचे पीएम मोदी, रविशंकर बोले- देशवासियों को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है

Fri, 03 Jul 2020 12:21 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चीफ और डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे के साथ लेह पहुंच गए। उन्होंने सीमा पर अग्रिम मोर्चे नीमू का जायजा लिया। इसे लेकर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि देशवासियों को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है जो जवानों का हौंसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन




उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'सौगन्ध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। गर्व है देशवासियों को अपने प्रधानमंत्री पर जो आज स्वयं लेह पहुंच कर सेना के वीर जवानों का उत्साह वर्धन कर रहे हैं।'
 

यह भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा विवाद : पेंगांग झील में तनाव से लेकर पीएम मोदी के दौरे तक, बीते दो महीने में क्या-क्या हुआ
विज्ञापन

 

नीमू पहुंचकर पीएम मोदी ने थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। नीमू करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है जो सबसे कठिन परिस्थिति वाली जगह मानी जाती है। ये जगह जांस्कर रेंज से घिरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौजूदा स्थिति की पूरी जानकारी दी।

विज्ञापन


सीडीएस जनरल रावत आज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के खिलाफ अपनी तीनों सेनाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्वी लद्दाख में हैं। साथ ही सीमा पर तनाव कम करने की प्रक्रियाओं के बारे में भी वह जानकारी लेंगे। जनरल रावत सेना प्रमुख के तौर पर चीनी सेना के समक्ष खड़े रह चुके हैं। वर्ष 2017 में दोकलम में 73 दिनों तक भारतीय सेना चीनी सेना के समक्ष डटी रही थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें