पीएम मोदी ने आज श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि हमने मंदिर से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि इस संकट के समय जिस तरह ट्रस्ट ने असाधारण सामुदायिक सेवा की उसकी जितनी सराहना की जाए उतना कम है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग से अधिक से अधिक भक्तों को प्रार्थना करने में सक्षम बनाने के लिए ट्रस्ट का प्रयास भी बेहद सराहनीय है।