फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल की एनडीए में वापसी: पीएम मोदी बोले- पंजाबियों का कल्याण प्राथमिकता; गठबंधन को वाजपेयी-आडवाणी ने सींचा

Tue, 24 Nov 2026 04:00 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में वापसी पर खुशी जताई है। यह वापसी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर हुई है। प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल का जिक्र करते हुए गठबंधन के पुराने रिश्तों को याद किया। उन्होंने भरोसा जताया कि यह गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनेगा।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के एनडीए परिवार में लौटने पर खुशी जताई है। उन्होंने 24 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अकाली दल की एनडीए में वापसी खास मौके पर हुई है। यह मौका श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पंजाब और पंजाब के लोगों का कल्याण है। उन्होंने इस गठबंधन को स्वाभाविक बताते हुए कहा कि इससे राज्य में ऐसी सरकार सुनिश्चित होगी, जो आम लोगों के हितों को प्राथमिकता देगी।
विज्ञापन


समय की कसौटी पर खरा उतरा है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को स्वाभाविक गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पंजाब को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन का इतिहास काफी पुराना है और यह समय की कसौटी पर खरा उतरा है। प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल ने इस गठबंधन को आगे बढ़ाया और इसे मजबूत आधार दिया।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में भाजपा और अकाली दल के पुराने रिश्तों को याद किया। उन्होंने इस गठबंधन को मजबूत बनाने में तीन प्रमुख नेताओं की भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने गठबंधन को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई। लालकृष्ण आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल ने भी इसे मजबूती देने में योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अकाली दल-भाजपा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है।
विज्ञापन


पंजाब के लोगों के पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में पंजाब और वहां के लोगों के कल्याण को सबसे ऊपर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य राज्य में जनहित को प्राथमिकता देने वाला शासन सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गठबंधन पंजाब को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में पंजाब के लोग इस गठबंधन को अपनी पहली पसंद बनाएंगे।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: भाजपा-अकाली गठबंधन: मोगा घोषणा से एक साथ आए थे दोनों दल, किसान आंदोलन में टूटा रिश्ता, 6 साल बाद दोबारा आए साथ
यह भी पढ़ें: जाब चुनाव: आखिर दो माह में ऐसा क्या हुआ कि भाजपा बड़े से छोटे भाई की भूमिका में आई, यह है बड़ी वजह


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें