फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने मोटापे के खिलाफ अभियान में 10 हस्तियों को किया नामित, जानें इनमें कौन-कौन शामिल

Tue, 25 Feb 2025 06:04 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ जागरूकता अभियान आगे बढ़ाने के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और अभिनेता मोहनलाल सहित विभिन्न क्षेत्रों की 10 हस्तियों को नामित किया है। साथ ही नामित लोगों से अनुरोध किया अब आप आगे ऐसे 10 और लोगों को नामित करें, ताकि हमारा आंदोलन बड़ा हो सके।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ जागरूकता अभियान आगे बढ़ाने के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और अभिनेता मोहनलाल सहित विभिन्न क्षेत्रों की 10 हस्तियों को नामित किया है। उमर अब्दुल्ला ने पीएम के अभियान से जुड़ने पर खुशी जताई। पीएम ने एक दिन पहले ही मन की बात कार्यक्रम में लोगों से तेल का इस्तेमाल 10 फीसदी घटाने का आह्वान करते हुए कहा था कि वह 10 लोगों को इस अभियान से जुड़ने का चैलेंज देंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी का पोस्ट
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूगकता फैलाने के लिए कुछ लोगों को नामित करना चाहूंगा। मैं उनसे यह भी अनुरोध करता हूं कि वे आगे ऐसे 10 और लोगों को नामित करें, ताकि हमारा आंदोलन बड़ा हो सके।

पीएम ने भोजपुरी गायक-अभिनेता निरहुआ, निशानेबाज मनु भाकर, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, अभिनेता आर माधवन, गायिका श्रेया घोषाल, सामाजिक कार्यकर्ता और सांसद सुधा मूर्ति को भी नामित किया है। नंदन नीलेकणि ने कहा कि इस  अभियान से सेहत दुरुस्त होने के साथ आयात पर निर्भरता घटने और मूल्यवान संसाधनों की बचत होने से देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। 
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने सानिया मिर्जा दीपिका पादुकोण को दिया चैलेंज
पीएम की पोस्ट पर उमर अब्दुल्ला ने लिखा कि उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। आगे 10 अन्य लोगों को चैलेंज भी किया, जिनमें बायोकॉन की प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ, उद्योगपति सज्जन जिंदल, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, सांसद सुप्रिया सुले और पूर्व वुशु खिलाड़ी कुलदीप हांडू शामिल हैं।

विकसित भारत के लिए सेहतमंद आबादी जरूरी : आनंद महिंद्रा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पीएम की पोस्ट पर लिखा, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें न केवल एक मजबूत अर्थव्यवस्था की जरूरत है, बल्कि एक स्वस्थ आबादी की भी जरूरत है। खाद्य तेल का कम इस्तेमाल सेहत के साथ-साथ आपकी जेब के लिए भी फायदेमंद होगा। उन्होंने अनिल कपूर, गुल पनाग और पीवी सिंधु सहित 10 हस्तियों को नामित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें