अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री और राजनाथ सिंह के बीच द्विपक्षीय बैठक आज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अर्जेंटीना के अपने समकक्ष जॉर्ज तायाना से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक रक्षा और सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होगी। बता दें कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों द्वारा दोनों देशों के बीच रक्षा और सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने की उम्मीद है। दक्षिण अमेरिकी देश ने 2022 में अर्जेंटीना वायु सेना के लिए स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस में रुचि व्यक्त की थी।
इससे पहले जून में अर्जेंटीना में भारतीय राजदूत दिनेश भाटिया ने अर्जेंटीना वायु सेना के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल जेवियर इसाक के साथ तेजस लड़ाकू विमानों और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के निर्मित विभिन्न हेलिकॉप्टर विकल्पों में सहयोग पर चर्चा की थी।