फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: BRS एमएलसी कविता ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं- नौ साल में नहीं की कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Sun, 08 Jan 2023 08:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

एमएलसी कविता ने कहा, एक नेता को पारदर्शी और जिम्मेदार होना चाहिए। प्रधानमंत्री को प्रेस मीट के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। एमएलसी ने आगे पत्रकारों से कहा, हम आपके साथ हैं, चलिए उनसे सवाल करते हैं और देखते हैं। 
विज्ञापन
BRS MLC K Kavitha - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के. कविता ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पिछले नौ वर्षों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित न करने के लिए हमला बोला। यह बात उन्होंने पटनाचेरू में तेलंगाना श्रमजीवी पत्रकार संघ के दूसरे सम्मेलन में कही। 

विज्ञापन


एमएलसी कविता ने कहा, हमारा दुर्भाग्य है कि पिछले नौ साल में प्रधानमंत्री ने एक बार भी खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। जहां तक मैं जानती हूं किसी पत्रकार ने उनसे कोई सवाल नहीं किया। वह (प्रधानमंत्री) कुछ चुनिंदा लोगों को इंटरव्यू देते हैं। हालांकि, यहां (तेलंगाना में) हमारे मुख्यमंत्री 300 से 500 पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हैं। 

कविता ने कहा, एक नेता को पारदर्शी और जिम्मेदार होना चाहिए। प्रधानमंत्री को प्रेस मीट के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। एमएलसी ने आगे पत्रकारों से कहा, हम आपके साथ हैं, चलिए उनसे सवाल करते हैं और देखते हैं। निजामाबाद की पूर्व सांसद ने आगे दावा किया कि स्थिति यह हो गई है कि जब हम नेता सवाल पूछते हैं तो उसे राजनीतिक करार दिया जाता है। लेकिन जब आप (पत्रकार) सवाल पूछते हैं, तो वह तटस्थ होता है और वह जनता का होता है। 
विज्ञापन


उन्होंने मोदी से तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे उपायों के अनुरूप पत्रकारों के कल्याण के लिए धन देने की मांग की। उन्होंने आगे कहा, तेलंगाना सरकार पत्रकारों के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्य के पत्रकारों के कल्याण के लिए सौ करोड़ की धनराशि दी थी, लेकिन केंद्र ने कभी पत्रकारों की चिंता तक नहीं की। 

सम्मेलन में तेलंगाना के मंत्री वी श्रीनिवास गौड, विधायक क्रांति किरण, मीडिया अकादमी के अध्यक्ष अल्लम नारायण और विभिन्न राज्यों के कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें