फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Mother Demise: मां के निधन के बाद पीएम का भावुक ट्वीट, बोले- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम

Fri, 30 Dec 2022 08:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।
विज्ञापन
नहीं रहीं पीएम मोदी की मां हीराबेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। मां के निधन पर पीएम ने भावुक ट्वीट किया। उन्होंने मां के निधन को शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम बताया।

विज्ञापन


पीएम ने ट्वीट में लिखा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।


विज्ञापन



देश में शोक की लहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई लोगों ने हीराबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले तबियत काफी खराब हो गई थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। तबियत खराब होने के बाद उनको अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें