नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार उनकी मां हीराबा पीएम आवास 7 आरसीआर पहुंची। करीब 5 दिन 7 आरसीआर में रहने के बाद पीएम मोदी की मां रविवार को गुजरात लौट गई।
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने पीएम आवास में अपनी मां के साथ बिताए कुछ पलों की तस्वीरें अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर की। तस्वीरों में प्रधानमंत्री अपनी मां को 7 रेसकोर्स रोड स्थित आवास में घुमाते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि 5 दिन रहने के बाद उनकी मां हीराबा वापस गुजरात लौट गई हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरी मां गुजरात लौट चुकी हैं। लंबे समय के बाद उनके साथ अच्छा वक्त गुजारा और वह भी पहली बार उनके आरसीआर आने के दौरान।’ यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी मां पीएम आवास पहुंची हों।