फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Nagpur Visit: नागपुर दौरे पर मोहन भागवत से मिलेंगे पीएम मोदी, सुनील आंबेकर बोले- देशहित में होगी चर्चा

Sat, 29 Mar 2025 03:27 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम नरेंद्र मोदी कल नागपुर के दौरे पर जाएंगे। जहां वो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करने वाले है। इस दौरान पीएम और मोहन भागवत के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि इस मुलाकात के बारे में आरएसएस के प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने आज कई अहम जानकारी दी है। 
विज्ञापन
आरएसएस के प्रवक्ता सुनील आंबेकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नागपुर दौरे पर जाने वाले है, जिसको लेकर शहर में तैयारी तेज हो चुकी है। संभावना है कि पीएम मोदी अपने नागपुर दौरे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करने वाले है। इस मुलाकात को लेकर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि जब भी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलते हैं, तो वे देश और आरएसएस के बेहतर कार्यों पर चर्चा करते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को महाराष्ट्र के नागपुर का दौरा करेंगे जहां वे आरएसएस के स्मृति मंदिर, दीक्षाभूमि, माधव नेत्रालय और सोलर इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव्स का दौरा करने वाले है।

विज्ञापन


संगंठन के संदेश पर दिया जोर
सुनील अंबेकर ने कहा कि ये बात साफ है कि मोहन भागवत और पीएम मोदी देश के मुद्दों पर बात करते हैं और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का संदेश यह है कि हम खुद को बेहतर बनाते रहें और देश को बेहतर बनाने में अपने प्रयासों को लगाएं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे यह बात करते हैं कि संगठन के कार्यों को कैसे आगे बढ़ाया जाए और उसमें सुधार कैसे किया जाए।

ये भी पढ़ें:- एक देश एक चुनाव: 'दूसरे धर्मों के लोगों को मतदान से दूर रखने की कोशिश', शिवसेना (UBT) ने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन


सुनील आंबेकर ने नागपुर हिंसा की निंदा की
साथ ही सुनील आंबेकर ने नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा की भी निंदा की, जिसमें औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों से सहमत नहीं हूं जो देश में आए आक्रमणकारियों की प्रशंसा करते हैं। अंबेडकर ने हिंसा को देश के लिए खतरनाक बताया। साथ ही कहा कि हमें हिंसा को खारिज करना चाहिए, और अगर कोई जानबूझकर हिंसा करता है, तो कानून को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Congress: 'भाई-भतीजावाद और कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में डाला', राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

औरंगजेब मुद्दे पर बोले आंबेकर

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग औरंगजेब जैसे आक्रमणकारियों की प्रशंसा करते हैं, लेकिन हम उन्हें नायक के रूप में नहीं देख सकते। आंबेडक ने कहा कि हमें ऐसे लोगों की प्रशंसा नहीं करनी चाहिए, जिन्होंने आकर हिंसा की और देश की पहचान को नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही अंबेडकर ने राम जन्मभूमि मुद्दे से तुलना करते हुए कहा कि इस तरह के विवाद इसलिए उठते हैं क्योंकि भारत की पहचान और गौरव से खेला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर कोई आक्रमणकारियों की प्रशंसा करता है, तो लोग इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें