फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: PM मोदी ने सिलीगुड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कहा- BJP के पक्ष में बंगाल का मिजाज

Mon, 13 Apr 2026 11:27 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल की रैलियों में भारी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने और उनका भाषण सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली स्थल में 'मोदी-मोदी' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारे गूंजते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की चर्चा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल का माहौल अब स्पष्ट रूप से भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है। उन्होंने यह बात सोमवार को कही, जब वह एक दिन पहले सिलीगुड़ी दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले थे। 
विज्ञापन


रविवार को सिलीगुड़ी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और उनके जमीनी स्तर पर किए जा रहे काम की जमकर सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करना हमेशा खुशी देता है। उनका जमीनी स्तर पर किया गया प्रयास वास्तव में प्रेरणादायक है।"

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस बातचीत के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्य में आम लोगों की परेशानियों के बारे में बताया। उनका कहना था कि टीएमसी सरकार के शासन में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि अब जनता भाजपा के 'विकास एजेंडे' से जुड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, "रविवार को सिलीगुड़ी में रैली के बाद मैंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने टीएमसी शासन में आम लोगों की परेशानियों का जिक्र किया और बताया कि लोग अब भाजपा के विकास एजेंडे से जुड़ रहे हैं। इन बातचीतों से यह साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल का माहौल बीजेपी के पक्ष में है।"

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री ने अपनी सिलीगुड़ी रैली का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ 'मोदी-मोदी' के नारे लगा रहे थे, भाजपा के झंडे लहरा रहे थे और उनका जोरदार स्वागत कर रहे थे। वीडियो में प्रधानमंत्री खुद भी अपने फोन से इस उत्साहपूर्ण माहौल को कैद करते नजर आए और लोगों का अभिवादन करते दिखे।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अगर पश्चिम बंगाल का मूड देखना है तो सिलीगुड़ी आइए। लोगों के दिल और दिमाग में सिर्फ एक ही पार्टी है - भाजपा।" अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी पर जमकर निशाना सधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति राज्य के बजट में साफ दिखाई देती है।

उन्होंने कहा, "टीएमसी सरकार ने मदरसा शिक्षा के विकास के लिए 6,000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, लेकिन उत्तर बंगाल के लिए, जो पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार है, बजट में लगभग कुछ भी नहीं रखा गया। इससे साफ होता है कि राज्य सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ तुष्टिकरण और एक विशेष समुदाय को खुश करने पर है।"

प्रधानमंत्री ने इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल अक्टूबर में जब उत्तर बंगाल बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहा था, तब मुख्यमंत्री कोलकाता में दुर्गा पूजा कार्निवल में व्यस्त थीं।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी नेताओं पर 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का समर्थन करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यह गैंग विद्रोही गतिविधियों के जरिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटने की साजिश कर रहा था। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में बाधाएं खड़ी करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


(इनपुट आईएएनएस से)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें