फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Results: 'बिहार ने साफ किया बंगाल का रास्ता', NDA को बहुमत मिलने के बाद PM मोदी का ममता पर वार

Fri, 14 Nov 2025 09:00 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी ने बिहार के बाद अब बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के जनादेश ने अब बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता खोला है और पार्टी वहां भी जंगल राज खत्म करेगी। 

विज्ञापन
पीएम मोदी ने बिहार नतीजों पर गमछा लहराया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मंच पर आते ही 'छठी मैया की जय' के नारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा के रोडमैप का जिक्र किया। सात ही सीएम ममता बनर्जी पर निशान साधा। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने बता दिया कि बिहार के बाद अब बंगाल की बारी है। उन्होंने कहा कि गंगा जी बिहार से बहकर बंगाल तक पहुंचती है, बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर और ओडिशा उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत पर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें:- Bihar Result PM Modi Speech: 'जंगलराज खत्म होने के बाद बदला बिहार', पीएम बोले- किसी सीट पर नहीं हुई रीपोलिंग
विज्ञापन


बिहार के लिए वादे और विकास का रोडमैप
पीएम मोदी ने कहा कि आज की यह जीत एक नई यात्रा की शुरुआत है और बिहार ने जो भरोसा दिया है, उससे जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने बिहार के लिए आने वाले वर्षों का नक्शा भी प्रस्तुत किया, इसके तहत उन्होंने जोर दिया कि हमारी सरकार बिहार में अगले पांच वर्षों में तेज गति से विकास करेगा। राज्य में नए उद्योग लगेंगे। युवाओं को बिहार में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे निवेश का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में निवेश बढ़ेगा, जिससे अधिक नौकरियां बनेंगी। साथ ही बिहार में पर्यटन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का पुनरुद्धार कर राज्य की नई पहचान आगे बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:- PM Modi on Bihar Result: बिहार की बंपर जीत पर पीएम मोदी बोले- हमारा विजन देख जनता ने हमें भारी बहुमत दिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें