फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 04 Feb 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : social media

सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है। मुख्यमंत्री कमलनाथ इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं।



इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम से राज्य की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए माइनिंग लीज अनुदान पाने की पात्रता रखने वाले केंद्र में लंबित 27 प्रकरणों के बारे में जल्द से जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया। लगभग आधे घंटे चली मुलाकात के दौरान श्री कमल नाथ ने प्रदेश में खनिज संसाधनों का उपयोग सतत रूप से विकास और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए किये जाने की आशा व्यक्त की।


मुख्यमंत्री ने बताया कि अर्थव्यवस्था के विकास में खनन क्षेत्र के महत्व और संभावना को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश ने संपूर्ण आर्थिक विकास के हित में खनिज संसाधनों के लिए अधिकारों के आवंटन में जवाबदेही और सम्पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाये हैं।


मुख्यमंत्री की आज रात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उनके आठ फरवरी को भोपाल प्रवास के संबंध में चर्चा होने की संभावना है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next