फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM से मिलीं मानुषी, मोदी बोले- देश को बेहतर मेडिकल एजुकेशन की जरूरत

Fri, 01 Dec 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब हासिल करने वाली मानुषी छिल्लर की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को हुई। मेडिकल फील्ड से पढ़ाई कर चुकीं मानुषी के लिए पीएम मोदी ने कहा कि देश को बेहतर मेडिकल एजुकेश की जरूरत है। 
विज्ञापन


मानुषी महिलाओं और लड़कियों के लिए एक कैंपेन 'शक्ति' पर काम कर रही है और उन्होंने पीएम मोदी के सामने इच्छा जताई कि वे अब इस पर और काम करना चाहती हैं। मानुषी ने पीएम से वादा किया कि वे अपने इस प्रोजेक्ट को और आगे लेकर जाएंगी। पीएम के मुताबिक उनके इन कदमों से मेडिकल एजुकेशन को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम की ओर से मानुषी को वादा किया गया है कि अगर उन्हें अपने प्रोजेक्ट के लिए पीएमओ की ओर से मदद की जरूरत पढ़े तो वे बेझिझक पीएम के पास आ सकती हैं।

पढ़ें: मिस वर्ल्ड बनने को मानुषी ने दी थी बड़ी कुर्बानी, करियर लग गया था दांव पर

पीएम से मुलाकात के दौरान मानुषी का परिवार भी मौजूद था, जिन्होंने इस मुलाकात की जानकारी मीडिया को दी। मानुषी के पिता मित्र बासु छिल्लर ने कहा कि पीएम ने मानुषी की जीत के साथ उनके मेडिकल फील्ड से एजुकेशन हासिल करने पर भी तारीफ की। पीएम ने कहा कि बेटी ने भारत का नाम रोश किया है। 
विज्ञापन


मिस वर्ल्ड से पहले मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी मानुषी ने पीएम से कहा कि उन्होंने ये उपलब्धियां इसलिए हासिल की है क्योंकि देश ने उनको बहुत कुछ दिया है। गौरतलब है कि मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वल्र्ड 2017 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस जीत ने उनके डॉक्टर माता-पिता के साथ देश का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। 17 साल बाद किसी भारतीय लड़की ने दुनिया भर की 108 सुंदरियों को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया है। चीन के सान्या शहर में मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें