फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66वें जन्मदिन पर मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद, खास ऐप से आप भी दे सकते हैं बधाई

Sat, 17 Sep 2016 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने 66वें जन्मदिन पर मां से आशीर्वाद लेने गुजरात के गांधीनगर पहुंचे। 15 अगस्त के बाद यह उनका तीसरा गुजरात का दौरा है। दो दिन के इस दौरे में वह कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। बताते चलें कि उनकी मां अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी मां हीराबेन से मिलने के बाद दाहोद के लीमखेड़ा रवाना हो जाएंगे। वहां कडाना हाफेश्वर इरिगेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के बाद वह एक सभा को संबोधित करेंगे।
  #WATCH PM Narendra Modi meets his mother on the occasion of his birthday today, in Gandhinagar (Gujarat). pic.twitter.com/pl3IPgWLC6 — ANI (@ANI_news) September 17, 2016
विज्ञापन



इस प्रोग्राम के बाद वह नवसारी जाएंगे। वहां सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगों को जरूरी सहायक चीजें बांटेंगे।
विज्ञापन

बधाई देने के लिए बनाया गया खास ऐप

नरेंद्र मोदी
बताते चलें कि नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक खास ऐप बनाया गया है। इसका नाम 'नमो ऐप' रखा गया है। इससे कोई भी अपनी फोटो के साथ जन्मदिन की बधाई नरेंद्र मोदी को भेज सकता है। इसके बदले में उसे एक खास वीडियो भेजा जाएगा। 
  Navsari (Guj): 989 lamps lit simultaneously on eve of PM Modi's birthday, makes Guinness World Record. pic.twitter.com/xH8uhBdPKe — ANI (@ANI_news) September 17, 2016


नरेंद्र मोदी को कई सेलेब्रिटीज ने भी बधाई देना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने लिखा कि उनकी सदगी, सरलता, विनम्रता लगातार आश्चर्यचकित करती रही है। इसने उन्हें अपना मुरीद बना दिया। उन्होंने कहा कि यदि लोगों ने प्रधानमंत्री का साथ नहीं दिया तो उन्हें निराशा भी होगी और आश्चर्य भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें