फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्यों में मंत्री रहे भाजपा सांसदों से मिलेंगे मोदी, सात अलग-अलग बैठकों में होगी चर्चा

Tue, 09 Jul 2019 06:01 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताहांत उन सभी भाजपा सांसदों से मुलाकात करेंगे, जो केंद्र या राज्यों में पहले मंत्री रहे हैं। सोमवार को सूत्रों ने बताया कि  मोदी पार्टी की महिला सांसदों और 45 साल से कम आयु वाले सांसदों से भी मिलेंगे। 
विज्ञापन


पीएम के साथ ऐसी अलग-अलग सात बैठकें होनी हैं। इस शृंखला में वह ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के भाजपा सांसदों से मिल चुके हैं। एक भाजपा नेता ने बताया कि दोनों सदनों के  नवनिर्वाचित सांसदों को पीएम से मिलवाने और सीधे संवाद का अवसर देने के  लिए इन बैठकों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें पीएम सांसदों को खासतौर पर संसद से जुड़े कई मसलों पर मार्गदर्शन दे सकते हैं। 

ऐसी ही बैठक का हिस्सा रह चुके पार्टी के एक  सांसद का कहना है कि  पीएम ने काफी अनौपचारिक  मुलाकात की और प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया। गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री इन बैठकों का हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन


यह बैठकें आमतौर पर  प्रधानमंत्री के सरकारी आवास, 7-लोक कल्याण मार्ग पर हो रही हैं। पिछली लोकसभा के दौरान भी पीएम ने संसद के हर सत्र में अलग-अलग राज्यों के भाजपा सांसदों से सरकार के एजेंडे पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें