पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिक जब देश को इतनी बड़ी सौगात देते हैं, इतनी बड़ी सिद्धी प्राप्त करते हैं तो यह दृश्य जो मुझे बंगलूरू में दिख रहा है, वही दृश्य मुझे ग्रीस में भी दिखा। जोहान्सबर्ग में भी दिखाई दिया।
दो देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह बंगलूरू पहुंचे। हवाईअड्डे के बाहर नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक नया नारा दिया- ‘जय विज्ञान-जय अनुसंधान’। पीएम मोदी ने बंगलूरू में रोड शो भी किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिक जब देश को इतनी बड़ी सौगात देते हैं, इतनी बड़ी सिद्धी प्राप्त करते हैं तो यह दृश्य जो मुझे बंगलूरू में दिख रहा है, वही दृश्य मुझे ग्रीस में भी दिखा। जोहान्सबर्ग में भी दिखाई दिया। दुनिया के हर कोने में न सिर्फ भारतीय बल्कि विज्ञान में विश्वास करने वाले, भविष्य को देखने वाले, मानवता को समर्पित सब लोग इतने ही उमंग और उत्साह से भरे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आप लोग सुबह-सुबह इतने जल्दी यहां आए। छोटे-छोटे बच्चे, जो भारत के भविष्य हैं, वे भी इतने सुबह यहां आए हैं। लैंडिंग के वक्त मैं विदेश में था, लेकिन मैंने सोचा था कि भारत जाते ही सबसे पहले बंगलूरू जाउंगा। भारत जाते ही सबसे पहले मैं वैज्ञानिकों को नमन करूंगा। यह समय मेरे संबोधन का नहीं है, क्योंकि मेरा मन वैज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए बहुत उत्सुक है।
वैज्ञानिकों से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वह आसाधरण इसरो वैज्ञानिकों के साथ बात करने के लिए उत्सुक हैं। वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की सफलता से भारत को गौरवान्वित किया है। पीएम ने ट्वीट में आगे कहा कि उनका समर्पण और जुनून असल में अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धि के लिए प्रेरक शक्ति है।
एक घंटे मुख्यालय में रुकेंगे पीएम मोदी
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी शनिवार सुबह बंगलूरू पहुंच गए हैं। पीएम मोदी हवाईअड्डे से सीधा इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) जाएंगे। यहां वे करीब एक घंटा रुकेंगे। पीएम मोदी इसरो मुख्यालय में वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे और चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, नेता और कार्यकर्ता एचएएल हवाई अड्डे के बाहर और आईएसटीआरएसी के पास जलाहल्ली क्रॉस में पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।
लैंडिंग के दौरान वर्चुअली वैज्ञानिकों को दी थी बधाई