फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर का इतिहास बदलने से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मां से की मुलाकात

Wed, 30 Oct 2019 10:26 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अपनी मां के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर को लेकर गुरुवार का दिन देश के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। 31 अक्तूबर को जम्मू व कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो नए केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में जाएंगे। इस ऐतिहासिक क्षण से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में अपनी मां से मिलने पहुंचे। 

 
विज्ञापन


दरअसल गुरुवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की भी जयंती है। इस मौके पर गुजरात के केवडिया में कई कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए ही पीएम मोदी गुजरात पहुंचे हैं। गृहमंत्री अमित शाह अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 

बुधवार रात को गुजरात पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहले गांधीनगर स्थित आवास में अपनी मां से मिलने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। सरदार पटेल की जयंती को इस बार राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश उनकी जयंती के दिन ही अस्तित्व में आएंगे। सरदार पटेल को देश की 560 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय का श्रेय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें