फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की विपक्ष को ललकार: एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा, राजनीतिक खेल खेलने वाले बचने का रास्ता ढूंढ रहे

Thu, 09 Feb 2023 05:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विपक्ष आइना दिखाया। उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्षों में 27 लाख करोड़ रुपये DBT के माध्यम से सीधा हितधारकों के खातों में गए हैं। इससे 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक रुपया... जो किसी इको-सिस्टम के हाथों में जा सकता था, वो बच गया। अब जिनको ये पैसा नहीं मिल पाया, उनका चिल्लाना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी के तकरीबन डेढ़ घंटे के भाषण के दौरान विपक्ष नारेबाजी और हंगामा करता रहा। जिस पर पीएम मोदी नाराज भी नजर आए। अपने भाषण के आखिर में विपक्ष पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि देश की जनता की रोजी रोटी के लिए हमने काम किया। 140 करोड़ लोगों के लिए हमारी सरकार काम कर ही है। देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है। अरे नारे बोलने के लिए भी लोग बदलने पड़ रहे हैं। मैं घंटेभर से जवाब दे रहा हूं, रुका नहीं रहा।  देश के लिए जीता हूं, देश के लिए कुछ करने के लिए निकला हूं। इसलिए राजनीतिक खेल खेलने वालों के अंदर अंदर हौसला नहीं है। वे बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विपक्ष आइना दिखाया
इससे पहले पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विपक्ष आइना दिखाया। उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्षों में 27 लाख करोड़ रुपये DBT के माध्यम से सीधा हितधारकों के खातों में गए हैं। इससे 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक रुपया... जो किसी इको-सिस्टम के हाथों में जा सकता था, वो बच गया। अब जिनको ये पैसा नहीं मिल पाया, उनका चिल्लाना स्वाभाविक है।

हमने रेहड़ी-ठेले पटरी वालों की चिंता की
इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि इनकी राजनीति, अर्थ नीति और समाज नीति वोटबैंक के आधार पर ही चलती थी, लेकिन हमने रेहड़ी-ठेले पटरी वालों की चिंता की। PM स्वनिधि और PM विकास योजना के जरिए हमने समाज के एक बड़े वर्ग का सामर्थ्य बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें