फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने देश को 86 मिनट तक किया संबोधित, जानें कब-कब कितने मिनट तक दिया भाषण

Sat, 15 Aug 2020 10:44 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

देश आज आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। भारत को आज अंग्रेजों से आजादी मिले 74 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का तोहफा दिया। 

विज्ञापन


इस मिशन का एलान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति लेकर आएगा। पीएम मोदी ने लद्दाख में चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले वीर जवानों को भी याद करते हुए कहा, लद्दाख में दुनिया ने देख लिया कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए क्या कर सकता है। 


आजादी के इस मौके पर आज प्रधानमंत्री ने 86 मिनट देश को संबोधित किया। यह लाल किले से उनका तीसरा सबसे बड़ा भाषण है। पीएम मोदी ने लगातार सातवीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया, वह ऐसा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। 
विज्ञापन


आइए आपको बताते हैं, प्रधानमंत्री ने कब-कब कितनी देर तक भाषण दिया...

प्रधानमंत्री ने जब साल 2014 में देश को पहली बार लाल किले से संबोधित किया तो उन्होंने कुल 65 मिनट तक भाषण दिया। इसके बाद, साल 2015 में उन्होंने 86 मिनट तक देश को संबोधित किया। यह प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल का लाल किले से दूसरा भाषण था। 



वहीं, देश जब आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा था, उस दौरान पीएम मोदी ने देश को लाल किले से 94 मिनट तक संबोधित किया। यह उनके प्रधानमंत्री के रूप में रहने के दौरान लाल किले से दिया गया सबसे लंबा भाषण है। 

पीएम मोदी ने 2017 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 57 मिनट, 2018 में 82 मिनट और 2019 में 92 मिनट तक देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी 7 साल में लाल किले से 9 घंटे 24 मिनट बोल चुके हैं।

2015 में तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2015 में 86 मिनट तक अपनी बात देश के नागरिकों के आगे रखी और इस तरह उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा। नेहरू ने लाल किले से 1947 में 72 मिनट का भाषण दिया था। वहीं, 2016 में पीएम मोदी ने देश को 94 मिनट तक संबोधित करते हुए, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें