विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के दौरान पीएम मोदी के संबोधन का अंश
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश स्वामी विवेकानंद को याद कर रहा है, उन्हें नमन कर रहा है। स्वामी विवेकानंद को देश के युवाओं पर बहुत भरोसा था। पीएम मोदी ने कहा, 'स्वामी जी कहते थे कि मुझे युवा पीढ़ी पर भरोसा है, नई पीढ़ी पर भरोसा है। स्वामी जी कहते थे, मेरे कार्यकर्ता युवा पीढ़ी से आएंगे... जैसे विवेकानंद जी को आप पर भरोसा था, मुझे भी विवेकानंद जी पर भरोसा है। मुझे उनकी कही हर बात पर भरोसा है।' बकौल प्रधानमंत्री मोदी, स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं के लिए जो भी सोचा और कहा है, उस पर मुझे पूरी आस्था है।
पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें--
- भारत आज कितने की सेक्टर्स में अपने लक्ष्यों को तय समय से भी पहले हासिल करके दिखा रहा है।
- बड़े लक्ष्य रखना और उन्हें हासिल करना, ये सिर्फ किसी एक सरकारी मनशीनरी का काम नहीं है। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्र के हर एक नागरिक का जुटना जरूरी है।
- भारत के युवा की सोच का विस्तार आसमान से भी ऊंचा है।
- विकसित भारत में हम क्या और कैसा भारत देखना चाहते हैं? यह भारत विकसित यानी आर्थिक, सामरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त होगा।
- हमारे सामने 25 साल का स्वर्णिम अवसर है। ये अमृतकाल है और मैं पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरा हूं। भारत की युवा शक्ति विकसित भारत का सपना जरूर साकार करेगी।
महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित रहे
लगभग 30 लाख से अधिक प्रतिभागियों में से योग्यता-आधारित, बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 3,000 युवाओं से मुखातिब प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के नौजवानों के साथ उनका 'परम मित्र' वाला नाता है। उन्होंने कहा, किसी भी देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा, एक लक्ष्य के बिना जीवन अकल्पनीय है! लक्ष्य हमें उद्देश्य और प्रेरणा प्रदान करते हैं। महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उन्हें हासिल करने के लिए अथक प्रयास भी करते हैं।
युवा शक्ति का सामर्थ्य भारत को जल्द से जल्द विकसित बनाएगा
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के अपने विजन पर कहा, ऐसे देश में अच्छी कमाई और पढ़ाई के ज्यादा से ज्यादा अवसर होंगे। जहां दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी कौशल से लैस होगी। जहां युवाओं के पास अपने सपने पूरा करने के लिए खुला आसमान होगा। पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे देश के युवाओं पर बहुत विश्वास है। इसी से माय भारत के गठन की प्रेरणा मिली।' उन्होंने विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 को इसी विश्वास का नतीजा बताया और कहा कि युवा शक्ति का सामर्थ्य भारत को जल्द से जल्द विकसित राष्ट्र बनाएगा। जब करोड़ों युवाओं की भुजाएं विकास रथ के पहिए को आगे बढ़ा रही हैं, तब हम जरूर लक्ष्य पर पहुंचेंगे।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के दौरान पीएम मोदी के संबोधन का अंश
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा, 'अगर हमारे हर निर्णय, कदम और नीति का मार्गदर्शन 'विकसित भारत' का विचार करे तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें विकसित होने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि आज भारत के युवाओं की ऊर्जा ने भारत मंडपम को जोश से भर दिया है।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के दौरान पीएम मोदी के संबोधन का अंश
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा, समय के चक्र को देखिए। इसी भारत मंडपम में, जहां आप सब एकत्र हुए हैं, वैश्विक नेता विश्व के भविष्य पर चर्चा कर रहे थे। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज उसी स्थान पर हूं, जहां देश के युवा भारत के अगले 25 वर्षों का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के दौरान पीएम मोदी के संबोधन का अंश
- फोटो : अमर उजाला
अपना संस्मरण सुनाते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ महीने पहले, मैं अपने निवास पर युवा एथलीटों के एक समूह से मिला, और उनमें से एक ने खड़े होकर कहा, 'मोदी जी, आप दुनिया के लिए भले ही प्रधानमंत्री हों, लेकिन हमारे लिए प्रधानमंत्री का मतलब 'परम मित्र' है। मुझे आप पर बहुत भरोसा है। यह विश्वास ही है जो विकसित भारत युवा नेता संवाद को आगे बढ़ाता है। मेरा विश्वास है कि भारत के युवाओं की ताकत से भारत जल्द ही एक विकसित राष्ट्र बनेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि
भारत मंडपम में युवाओं के बीच पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित संवाद कार्यक्रम
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम पहुंचे। यहां उन्होंने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में प्रतिभागियों के साथ मुलाकात की। कार्यक्रम बिना किसी राजनीतिक संबंध वाले एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने के उनके प्रयासों के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया जा रहा है।
भारत मंडपम में युवाओं के बीच पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने युवाओं से 2047 के विकसित भारत के रोड मैप पर उनके विचारों को जानने की कोशिश भी की। भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रधानमंत्री ने युवाओं के साथ महिला सशक्तिकरण, विकसित भारत, डिजिटल भारत, खेलों में श्रेष्ठता जैसे 10 विषयों पर प्रेजेंटेशन भी देखे। कार्यक्रम में देश निर्माण के 10 विषयों पर 2047 में विकसित भारत के लिए उनके विजन को सम्मिलित किया गया। इसे युवाओं की राजनीति की पाठशाला कहा जा सकता है।
भारत मंडपम में युवाओं के बीच पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
सरकार के मुताबिक इस आयोजन का मकसद युवा नेतृत्व का विकास करना है, जो देश के विकास के विजन को प्रमुखता देते हुए राजनीति में आगे बढ़े इस युवा महोत्सव को युवा के लिए युवाओं द्वारा युवा संकल्प के साथ पेश किया गया है। यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि अभियान है, युवाओं को सशक्त करने, उनकी नेतृत्व क्षमता व्यावहारिक विचार जो कि विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप है। युवाओं को महोत्सव में उनकी योग्यता के अनुरूप प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवा ऊर्जा का प्रतीक रहा है, देश निर्माण और विकास के विजन में भी सम्मिलित हो रहा है।
विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, संस्कृति और अन्य चीजों के प्रति काफी जुनून
भारत मंडपम पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वे विकसित भारत के निर्माण के उद्देश्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं से उनकी मुलाकात होगी, उनमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, संस्कृति और अन्य चीजों के प्रति काफी जुनून है। बयान में कहा गया है कि आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा महोत्सव को पारंपरिक तरीके से आयोजित करने की 25 साल पुरानी परंपरा को तोड़ना है। यह बिना किसी राजनीतिक संबद्धता वाले एक लाख युवाओं को राजनीति में शामिल करने और उन्हें विकसित भारत के विचारों को वास्तविकता के धरातल पर उतारने के संबंध में हैं।
इससे पहले, विकसित भारत युवा नेता संवाद के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने भारत मंडपम में जुटे युवाओं को बताया कि टेक्नोलॉजी आज की महती जरूरत है। इसलिए उन्हें इसमें खुद को लगातार अपग्रेड करना होगा। विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा के दौरान युवाओं से भारत को स्टार्टअप राजधानी बनाने का आह्वान भी किया गया।