अंतरिक्ष से 16 सूर्योदय और 16 सूर्यास्त देखते हैं: शुभांशु शुक्ला
पीएम मोदी से करीब 18 मिनट की बातचीत के दौरान अपने अभूतपूर्व अनुभवों को साझा करते हुए शुभांशु ने बताया कि जब वे खिड़की से बाहर देख रहे थे तो उन्हें एहसास हुआ कि वे अमेरिकी राज्य- हवाई के ऊपर से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के दौरान वे दिन में 16 बार धरती की परिक्रमा करते हैं। 16 सूर्योदय और 16 सूर्यास्त हम देखते हैं। यह बहुत ही अचंभित कर देने वाली प्रक्रिया है।
28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार...
प्रधानमंत्री से बात करते हुए शुभांशु ने कहा, 'आपसे बात करते हुए इस समय हम 28 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहे हैं। ये गति पता नहीं चलती क्योंकि हम अंदर हैं। लेकिन ये गति दिखाती है कि हमारा देश कितनी गति से आगे बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें- Axiom 4 Mission: पीएम मोदी ISS पर गए शुभांशु से बोले- आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ, देश की भावनाएं आपके साथ
140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी आपके साथ: शुभांशु से बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु से कहा, आप आज मातृभूमि से, भारत भूमि से सबसे दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ भी है। इस समय बात हम दोनों कर रहे हैं, लेकिन मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं। मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है। इस पर शुभांशु शुक्ला ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आपकी और 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं यहां ठीक और सुरक्षित हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, यह एक नया अनुभव है...यह यात्रा सिर्फ मेरी नहीं बल्कि पूरे देश की यात्रा है...वे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।'
संबंधित वीडियो--