फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Kalyan Marg: पीएम ने AI क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञों से किया संवाद, कहा- तकनीक से प्रभाव पैदा करें

Thu, 29 Jan 2026 08:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Lok Kalyan Marg: फरवरी में होने वाले इंडियाएआई इम्पैक्ट समिट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस क्षेत्र में काम कर रहे विशेषज्ञों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ संवाद किया। बातचीत के दौरान इन विशेषज्ञों ने सरकार के प्रयासों को भी सराहा। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एक्स/एएनआई/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में काम करने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और विशेषज्ञों से बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से कहा गया, फरवरी में होने वाले इंडियाएआई इम्पैक्ट समिट के संदर्भ में यह बातचीत रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने, एआई में नवाचार दिखाने और भारत के एआई मिशन के लक्ष्यों को तेज करने के लिए यह बातचीत आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'घरेलू एयरलाइनों में मौजूदा पायलट-विमान अनुपात पर्याप्त है', सरकार ने संसद में दी जानकारी

विशेषज्ञों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की
बातचीत के दौरान इन मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने भारत को एआई तकनीक में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य का समर्थन किया। उन्होंने सरकार के उन प्रयासों को भी सराहा, जो भारत को वैश्विक स्तर पर एआई में अग्रणी बनाने के लिए किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

बातचीत में कौन-कौन शामिल हुए?
इस उच्च स्तरीय गोलमेज संवाद में एचसीएल टेक, जोहो कॉर्पोरेशन, एलटीआई माइंडट्री, जिओ प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, अदाणीकोनेक्स, एनक्स्ट्रा डेटा और नेटवेब टेक्नोलॉजीज के सीईओ और आईआईआईटी हैदाराबाद, आईआईटी मद्रास और और आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञ शामिल हुए। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी इस बातचीत में शामिल हुए।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने क्या कहा?
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें अपनी तकनीक से प्रभाव पैदा करना चाहिए और दुनिया को प्रेरित भी करना चाहिए।
  • उन्होंने सीईओ और विशेषज्ञों से कहा कि वैश्विक एआई प्रयासों के लिए भारत को एक उत्पादक जगह बनाया जाए।
  • प्रधानमंत्री ने डाटा सुरक्षा और तकनीक के लोकतंत्रीकरण पर भी जोर दिया। 
  • उन्होंने कहा कि हमें एक ऐसा एआई पारिस्थितिकी तंत्र बनाना चाहिए जो पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित हो।
  • पीएम मोदी ने यह भी कहा कि एआई के नैतिक उपयोग में कोई समझौता नहीं होना चाहिए, साथ ही एआई कौशल विकास और प्रतिभा निर्माण पर फोकस करने की जरूरत है।
  • प्रधानमंत्री ने अपील की कि भारत का एआई पारिस्थितिकी तंत्र देश के चरित्र और मूल्यों को प्रतिबिंबित करे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें