फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो में छात्रों को पीएम मोदी ने समझाए सफलता-असफलता के मायने, बच्चों संग ली सेल्फी

Sat, 07 Sep 2019 05:54 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
PM Modi with School Students - फोटो : ANI
विज्ञापन

मिशन चंद्रयान-2 के आखिरी क्षणों में लैंडर 'विक्रम' से इसरो का संपर्क टूट जाने के बाद प्रधानमंत्री ने न केवल वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया, बल्कि वहां मौजूद छात्रों को भी सफलता और असफलता के मायने समझाए। उन्होंने बच्चों से कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा रखें और उसे छोटे हिस्सों में बांट कर पूरा कीजिए। बच्चों ने पीएम मोदी संग तस्वीरें भी ली। 

विज्ञापन




एक छात्रा ने पूछा कि जब कोई क्विज या प्रतियोगिता नई होती है, तो हम उत्साहित रहते हैं। लेकिन यह अक्सर देखा जाता है कि बाद में उत्साह खत्म होने लगता है, इसे कैसे बनाए रखें?  छात्रा के इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पहले तो ये कि हमें लक्ष्य बहुत बड़ा रखना चाहिए। इस लक्ष्य को छोटे-छोटे हिस्सो में बांटना चाहिए। ...और अबतक जो पाया है, उसे जोड़ते जाना चाहिए और जो मिस किया है, उसे भूलते जाना चाहिए। 

विज्ञापन

पीएम बोले कि ऐसा नहीं करने से मन में निराशा आ जाएगी कि ये करना था, और नहीं कर पाए। वो करना था और नहीं कर पाए। निराशा को मन में घुसने ही नहीं देना चाहिए। 

'राष्ट्रपति बनना चाहते हो, प्रधानमंत्री क्यों नहीं'

''आई वांट टू बिकम दि प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया'' अपनी इच्छा जताते हुए एक अन्य छात्र जब पीएम मोदी से मुखातिब हुआ कि वह देश का राष्ट्रपति बनना चाहता है, तो प्रधानमंत्री ने उस छात्र की पीठ थपथपाई। 
विज्ञापन


उन्होंने हंस कर यह भी पूछा कि राष्ट्रपति बनना चाहते हो, प्रधानमंत्री क्यों नहीं? उनकी इस बात पर वहां मौजूद अन्य छात्र भी खिलखिलाने लगे। पीएम मोदी ने उस छात्र की हौसलाफजाई भी की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें