फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, आदिवासियों को बांटे गिफ्ट

Tue, 20 Sep 2016 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 66 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन गृह राज्य गुजरात में मनाया। मोदी ने गुजरात के जनजातीय इलाकों में 48 अरब रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने दाहोद में कडाना-हफेश्वर सिंचाई परियोजना सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। साथ ही गरीब आदिवासियों को जमीन के पट्टे बांटे।
विज्ञापन


इसी के साथ उन्होंने नवसारी में दिव्यांगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री के इन कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए गए हैं। अपने भव्य स्वागत के बाद पीएम मोदी ने गुजरात बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। पार्टी के कुछ कार्यकर्ता निराश दिखे, क्योंकि पीएम मोदी ने उन्हें संबोधित नहीं किया।
विज्ञापन

मां के आशीर्वाद से की दिन की शुरूआत

घ्‍ार में मोदी
इससे पूर्व आज सुबह उन्होंने गांधी नगर जाकर अपनी मां हीरा बेन का आशीर्वाद लिया। पीएम सुबह करीब सवा 7 बजे अपनी मां के आवास पहुंचे और वहां उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पीएम इस दौरान करीब आधा घंटा अपनी मां के साथ रहे। पीएम की माता ने उन्‍हें अपने हाथों से बनी मिठाई खिलाई और काफी देर तक उनसे बातचीत भी की। इसके बाद पीएम की मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर से मुलाकात हुई।

चीफ जस्टिस से मिलने के बाद पीएम का राजभवन में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी और दूसरे मंत्रियों से मुलाकात का दौर चला। हाल के दिनों में यह प्रधानमंत्री की तीसरी गुजरात यात्रा है।गौरतलब है कि अगले साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पटेल आरक्षण आंदोलन और उना में हुई दलित उत्पीड़न की घटना के बाद बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद बीजेपी को गुजरात में काफी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें