प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अर्बन नक्सल पर जमकर भड़के। पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन में उन्होंने कहा, राजनीतिक समर्थन वाले अर्बन नक्सल ने कई सालों तक विकास कार्यों को रोककर रखा। उन्होंने कहा, राजनीतिक समर्थन प्राप्त ‘‘शहरी नक्सलियों व विकास विरोधी तत्वों’’ ने गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को कई वर्षों तक रोक कर रखा। उनका दावा था कि यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएगा।
आज कई राज्यों में पानी की किल्लत
प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के दौरान कहा, आजकल हम देखते हैं कि कभी जिन राज्यों में पानी की बहुलता थी, ग्राउंड वॉटर ऊपर रहता था, वहां आज पानी की किल्लत दिखती है। ये चुनौती सिर्फ पानी से जुड़े विभाग की ही नहीं है बल्कि पर्यावरण विभाग को भी इसे उतना ही बड़ी चुनौती समझना होगा। पीएम ने कहा, हमने दुनिया को दिखाया है कि रिन्यूएबल एनर्जी के मामले में हमारी गति और हमारा पैमाने को शायद ही कोई छू सकता है। बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए भारत आज दुनिया को नेतृत्व दे रहा है