फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Gift To World Leaders: हर तोहफा कुछ कहता है! कूटनीति में भारत की कहानी कहते प्रधानमंत्री मोदी के उपहार

सार

कूटनीति में हर बात की अहमियत होती है। खासतौर पर तोहफों की। यह वजह है कि बीते कुछ सालों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और मुलाकातों में उपहारों की रस्म को एक नया मुकाम देने की कोशिश की है। हाल ही में नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना के दौरे में भी प्रधानमंत्री मोदी ने अफ्रीका से लेकर दक्षिण अमेरिका को अपने तोहफों के जरिए भारत के अलग-अलग सूबों से जोड़ने की कोशिश की। 
विज्ञापन
कूटनीति में भारत की कहानी कहते प्रधानमंत्री मोदी के तोहफे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विदेश कूटनीति को सांस्कृतिक विविधता के जीवंत प्रदर्शन में बदल दिया है। प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय यात्रा के साथ, वे न केवल भारत के कूटनीतिक एजेंडे को लेकर जाते हैं, बल्कि इसकी समृद्ध विरासत को भी अपने साथ लेकर जाते हैं, जिसमें इसकी परंपराओं, भाषाओं, कला और आध्यात्मिकता का प्रदर्शन होता है।
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री मोदी के तोहफे - फोटो : ANI
किन राज्यों से कितने उपहार ले गए पीएम मोदी?
तीन देशों की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने साथ महाराष्ट्र से 8, जम्मू और कश्मीर के 5, आंध्र प्रदेश और राजस्थान से 3-3, झारखंड से 2 और कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और लद्दाख से 1-1 उपहार लेकर गए थे। पांच दिनों के दौरान कई देशों के 31 नेताओं से पीएम मोदी ने मुलाकात की तो द्विपक्षीय रिश्तों का एजेंडा आगे बढ़ाने के साथ-साथ इसबात का भी ख्याल रखा कि संबंधों में दोस्ती की महक और रंगत तोहफों के जरिए आगे तक जाए।

उपहार चयन की प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इन तोहफों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी यह कोशिश करते हैं कि भारतीय संस्कृति और कूटनीति का एक मेल बन सके। ताकि प्रधानमंत्री की हर विदेशी यात्रा भारत की विविधता में एकता के एक उत्सव में बदल सके।


स्टैंड के साथ मार्बल इनले वर्क टेबल

प्रधानमंत्री मोदी के तोहफे - फोटो : ANI
चुनावी राज्य महाराष्ट्र के खास उपहार
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के बीच विदेश दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी अपने साथ महाराष्ट्र का रंग ले जाना नहीं भूले। महाराष्ट्र से मिले उपहारों में नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बना सिलोफर पंचामृत कलश (बर्तन) भेंट किया जो पारंपरिक शिल्प कौशल का एक अद्भुत उदाहरण है।वहीं महाराष्ट्र के दहानू, तलासरी और पालघर क्षेत्रों में वारली जनजाति के कलाकारों की बनाई पेंटिंग पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को भेंट की जिनके साथ उनकी मुलाकात जी20 शिखर सम्मेलन के हाशिए पर हुई थी। 

पीएम मोदी अपने ताजा विदेश दौरे में कैरिबियाई क्षेत्र के देशों के नेताओं से भी मिले तो सबके लिए कुछ न कुछ खास लेकर पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक कैरीकॉम देशों के नेताओं को जो गिफ्ट हैम्पर पीएम मोदी ने उपहार में दिया उसमें भी वरली पेंटिंग को एक तोहफे के तौर पर शामिल किया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी के तोहफे - फोटो : ANI
इन नेताओं को पीएम ने दिए ये उपहार
  • पुणे के कलाकारों के हाथ से बना चांदी का ऊंट और प्राकृतिक खुरदरा नीलम ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज़ पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अपने साथ लेकर गए। वहीं पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात में भारत की ओर से उपहार में पारंपरिक डिजाइन के साथ नक्काशीदार चांदी का शतरंज सेट उन्हें दिया गया। 
  • भारत और इटली के बीच रिश्तों की रौशनी के प्रतीक के तौर पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मैलोनी को पीएम मोदी ने चांदी से बना मोमबत्ती स्टैंड उपहार में दिया। वहीं चांदी से ही बना नक्काशीदार फलों का एक कटोरा कैरीकॉम के महासचिव के लिए तैयार उपहार बास्केट में शामिल था। 
  • गयाना की प्रथम महिला के लिए तोहफा कश्मीरी रंगत के साथ पहुंचा था। इसमें पपीयर माचे बॉक्स में रखी पश्मीना शॉल अब उनके घर की सजावट और दोनों देशों के संबंधों की गर्माहट का भी एहसास कराएगी। कश्मीर की खुशबू कैरीकॉम देशों के नेताओं को दिए गए कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैम्पर में भी शामिल थी। उन्हें तोहफों के साथ कश्मीरी केसर भी भारत से उपाहार के तौर पर मिली है।
  • प्रधानमंत्री के विमान में पहुंचे राजस्थान के उपहारों शामिल सिल्वर फोटो फ्रेम अब अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के साथ ब्यूनोस आयर्स पहुंच चुका है। वहीं राजस्थान के मकराना मार्बल से बना खास नक्काशीदार 'पिएट्रा ड्यूरा' नॉर्वे के प्रधानमंत्री को भारत के साथ रिश्तों की याद दिलाता रहेगा। राजस्थान के शिल्पकारों की मेहनत और कारीगरी से तैयार सोने के काम वाली राज सवारी मूर्ति गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स के घर की शोभा बढ़ाएगी।
  • प्रधानमंत्री मोदी की गिफ्ट बास्केट में उत्तर भारत ही नहीं दक्षिण भारत के तोहफे भी विदेश पहुंचे। इस कड़ी में आंध्रप्रदेश कीमती पत्थरों से जड़ा सिल्वर क्लच पर्स ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी को भेंट किया गया। वहीं कैरीकॉम देशों के नेताओं को दिए गए कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैम्पर में आंध्र प्रदेश की अराकू घाटी में उगाई जाने वाली खास कॉफी को भी शामिल किया गया था।
  • नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति को हजारीबाग की सोहराय पेंटिंग दी गई जो पशु,पक्षी और प्रकृति के चित्रण के लिए जानी जाती है। वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के लिए पीएम मोदी खोवर पेंटिंग लेकर पहुंचे थे जो झारखंड की आदिवासी कला और सांस्कृतिक विविधता का प्रतिनिधित्व करती है।
  • उपहारों की कड़ी में चिली के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने उत्तरप्रदेश में बना लकड़ी का बारीक नक्काशीदार और उत्कीर्ण चांदी फोटो फ्रेम भेंट किया। वहीं कर्नाटक के छोटे से शहर चन्नपटना की विशिष्ट लकड़ी से बनी खिलौना ट्रेन उन्होंने गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के छोटे बेटे को दी।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पीएम मोदी ने तमिलनाडु की प्रसिद्ध तंजावुर पेंटिंग भेंट की। इसे दोस्ती का इशारा कहिए या कूटनीति का संदेश, पीएम मोदी ने फ्रेंच राष्ट्रपति को उस तमिलनाडु के कलाकारों की कला का नमूना भेंट किया जहां से सटे करईकल औऱ पुद्दुचेरी इलाके में कभी फ्रेंच कॉलोनी हुआ करती थी।
विज्ञापन

हर तोहफा कुछ कहता है! - फोटो : ANI
गयाना के राष्ट्रपति को भेंट की मधुबनी पेंटिंग
वहीं पुराने सांस्कृतिक रिश्तों की याद के संदेश देते हुए ही पीएम मोदी ने बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग गयाना के राष्ट्रपति को भेंट की। गयाना की आबादी के एक बड़े हिस्से की जड़ें उन लोगों की हैं जिन्हें भारत से औपनिवेशिक काल में ले जाए गए कामगारों के रूप में ले जाया गया था। गयाना के उप-राष्ट्रपति को ओडिशा के कटक क्षेत्र में चांदी से बनी फिल्ग्री बोट भेंट की गई तो कीमती पत्थरों से सजी लद्दाखी केतली गुयाना की नेशनल असेंबली के स्पीकर को उपहार में दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें