फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझ नहीं आता कांग्रेस ने सरकार चलाई या मिशेल मामा का दरबार: मोदी

Sat, 05 Jan 2019 04:39 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
विज्ञापन
Narendra Modi - फोटो : PTI
विज्ञापन
झारखंड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के बारीपदा पहुंचे। यहां रैली में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। खासतौर पर अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में गिरफ्तार क्रिश्चियन मिशेल का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा। इस दौरान उन्होंने जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। 
विज्ञापन

 

क्या क्या कहा मोदी ने पढ़ें

  • मिशेल की चिट्ठी ने कांग्रेस के राज खोले। खुलासा हुआ है कि इस राज़दार की कांग्रेस के टॉप के नेताओं, मंत्रियों से गहरी पहचान थी। प्रधानमंत्री कार्यालय में कौन सी फाइल कहां जा रही है, इसकी उसको पल प्रतिपल की जानकारी रहती थी। 
  • इनको ये सच्चाई इसलिए भी खटक रही है क्योंकि इनके राज खुल रहे हैं। कल ही अखबारों में एक रिपोर्ट आई है। हेलीकॉप्टर घोटाले का बिचौलिया, कांग्रेस के करप्शन का राज़दार मिशेल, उसकी एक चिट्ठी से खुलासा हुआ है। 
  • समझ नहीं आता कि कांग्रेस ने सरकार चलाई है या अपने मिशेल मामा का दरबार चलाया है।
  • 2004 से लेकर 2014 के बीच, कैसे देश की सेना को कमजोर करने की साजिश रची गई, अब ये देश, देख भी रहा है और समझ भी। अब जब हमारी सरकार उनके साजिश के जाल से देश की सेनाओं को बाहर निकाल रही है, तो हम उन्हें खटकने लगे हैं। 
  • मैं आज स्पष्ट कर देना चाहता हूं, देश के बजाय बिचौलिए के हितों की रक्षा में जिस जिस की भूमिका रही है उनका पूरा हिसाब जांच एजेंसी करेंगी, देश की जनता करेगी।
  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही उन्होंने सबसे पहला काम वन्दे मातरम् पर हल्ला बोलने का किया और अब अपने बचने के रास्ते खोज रहें है। 
  • आयुष्मान भारत के तहत जो 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज गरीबों को मिल रहा है, उससे देश के साढ़े 6 लाख तो झारखंड में करीब 25 ह़जार गरीबों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। 
  • बीते साढ़े 4 वर्ष में जो भी योजनाएं हमने बनाई हैं, उनके मूल में ही समता, समानता और सामाजिक न्याय की भावना है। चाहे वो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना हो, स्वच्छ भारत अभियान हो, जनधन योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, ये तमाम योजनाओं से सबको लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें