फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पीएमओ ने बतायाः केवल 50 हजार रुपये की नकदी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास, फिर भी करोड़पति हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 18 Sep 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देश को डिजिटल बैंकिंग और भुगतान के लिए डिजिटल तरीकों के लिए प्रोत्साहित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को कम नकद वाली बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। कम से कम उनकी आर्थिक स्थिति तो यही कर रही है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास नकद राशि के रूप में मात्र 48,944 रुपये हैं। यह राशि 31 मार्च 2018 तक की है। पिछले वर्ष तक यह राशि करीब 1 लाख 50 हजार रुपये थी। प्रधानमंत्री की नकद राशि में करीब 67 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, 31 मार्च 2018 तक प्रधानमंत्री की कुल वित्तीय संपत्तियों की कीमत 2.28 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसकी पूरी जानकारी पीएमओ की वेबसाइट पर भी मौजूद है। 




इसमें पीएम की चल संपत्तियों की कीमत 1,28,50,498 रुपये है और उनके गांधीनगर स्थित आवासीय भूमि की कीमत एक करोड़ रुपये है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के गांधीनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में राशि 11,29,690 रुपये है। यही नहीं घोषणा में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि पीएम मोदी ने किसी भी बैंक से कोई लोन नहीं लिया है। 


 इसके अलावा पीएम की और कई जगह सेविंग भी हैं। जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड डिपोजिट कुल 20,000 रुपये के हैं। हालां कि यह आकड़ा 25 जनवरी, 2012 तक का है।  साथ ही उन्होंने 5,18,235 रुपये नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में और 1,59,281 रुपये एलआईसी की पॉलिसी में निवेश किए हुए हैं। 


इसके साथ ही उनके पास 4 सोने की अगूंठी भी हैं जिनकी कीमत करीब 1 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के नाम पर कोई भी दुपहिया, फोर व्हीलर वाहन रजिस्टर्ड नहीं है। पीएम मोदी जब से प्रधानमंत्री का पद संभाला है तब से उन्होंने कोई नया सोना भी नहीं खरीदा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next