फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S. Jaishankar: 'पीएम मोदी जब कुछ करते हैं तो असर पूरी दुनिया पर होता है', अमेरिका दौरे को जयशंकर ने बताया खास

Mon, 03 Jul 2023 12:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि 'पीएम मोदी के नेतृत्व में असली बदलाव हो रहे हैं। विकास का मतलब सिर्फ इतना नहीं है कि पत्थरों का शिलान्यास किया जाए और फिर उनके बारे में भूल जाएं। यह सरकार डिलीवर करती है।
विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पीएम मोदी का हालिया अमेरिका दौरा खास रहा। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि जब पीएम मोदी कुछ करते हैं तो उसका असर पूरी दुनिया पर होता है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की तारीफ में बड़ी बात बोले एस जयशंकर
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में डॉ. जयशंकर ने कहा कि 'अगर आप पीएम मोदी के हालिया अमेरिका दौरे को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि कई प्रधानमंत्री अमेरिका दौरे पर गए हैं लेकिन पीएम मोदी का दौरा खास रहा। इसकी वजह पीएम मोदी की अलग छवि है। वह एक वरिष्ठ, अनुभवी और विश्वसनीय नेता हैं। जब पीएम मोदी कुछ करते हैं या कोई पोजिशन लेते हैं तो इसका असर पूरी वैश्विक राजनीति पर पड़ता है। बीते नौ सालों में हमने दुनिया में कई बड़े बदलाव देखे हैं, जिनकी शुरुआत भारत से की गई।'
 

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे असली बदलाव
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि 'पीएम मोदी के नेतृत्व में असली बदलाव हो रहे हैं। विकास का मतलब सिर्फ इतना नहीं है कि पत्थरों का शिलान्यास किया जाए और फिर उनके बारे में भूल जाएं। यह सरकार डिलीवर करती है। अन्य सरकारें सिर्फ बोलती हैं लेकिन हमारा विश्वास है कि लोग खुद बदलाव होते हुए देखें।' विदेश मंत्री ने कहा कि आज विदेश नीति में तकनीक की अहम भूमिका है। आप चाहें या ना चाहें दुनिया आपके यहां तो आएगी ही। यह अवसरों को तौर पर भी आ सकती है और चुनौतियों के तौर पर भी। विदेश मंत्री ने कहा कि बीते नौ सालों में जो आइडिया आए हैं, वह भारत से आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें