फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: मोढेरा देश का पहला सोलर विलेज, गुजराती में भाषण दिया; बोले- लोगों ने जाति देखे बिना मुझे विजयी बनाया

Sun, 09 Oct 2022 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। आइए पढ़ते हैं उनके संबोधन की बड़ी बातें...
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले के मोढेरा गांव को भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया। इसके साथ ही मोढेरा देश का पहला सोलर विलेज बन गया। इस दौरान पीएम ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि आज मोढेरा के लिए, मेहसाणा के लिए और पूरे नॉर्थ गुजरात के लिए विकास की नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बिजली, पानी से लेकर रोड, रेल तक, डेयरी से लेकर कौशल विकास और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का आज लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोढेरा के मोधेश्वरी माता मंदिर में पूजा की। - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती का पावन अवसर है। महर्षि वाल्मीकि ने हमें भगवान राम के समरस जीवन के दर्शन करवाए और समानता का संदेश दिया। बीते कुछ दिनों से सूर्य ग्राम को लेकर के मोढेरा को लेकर के पूरे देश में चर्चा चल पड़ी है। कोई कहता है कभी सोचा नहीं था कि सपना हमारी आंखों के सामने साकार हो सकता है। आज सपना सिद्ध होता देख रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोढेरा के सूर्य मंदिर में हेरिटेज लाइटिंग का उद्घाटन किया। - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि जिस मोढेरा को सदियों पहले मिट्टी में मिलाने के लिए आक्रांताओं ने क्या कुछ नहीं किया, जिस मोढेरा पर भांति-भांति के अत्याचार हुए। वो मोढेरा अब अपनी पौराणिकता के साथ-साथ आधुनिकता के लिए भी दुनिया में मिसाल बन रहा है। भविष्य में जब भी सोलर पावर को लेकर के बात होगी, तब मोढेरा का नाम सबसे पहले लिया जाएगा।

PM Modi - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि गुजरात का यही तो सामर्थ्य है, जो आज मोढेरा में नजर आ रहा है। वो गुजरात के हर कोने में मौजूद है। ये प्रोजेक्टस रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। किसानों और पशु पालकों की आय बढ़ाने में मदद करेंगे और इस पूरे क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं को भी विस्तार देंगे।

PM Modi - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि अब तक ये होता था कि सरकार बिजली पैदा करती थी और जनता खरीदती थी। केंद्र सरकार ये प्रयास कर रही है कि अब लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगाएं। देश में सोलर पॉवर को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जा रही है।
विज्ञापन

PM Modi - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने कही यह बड़ी बात
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों ने उन्हें पिछले दो दशकों से आशीर्वाद दिया है और उनकी जाति को देखे बिना उन्हें वोट दिया है। पीएम ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात के लोगों ने मेरी जाति को देखे बिना, मेरी राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखे बिना पिछले दो दशकों से मुझे आशीर्वाद दिया है। गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चुनाव महत्वपूर्ण हैं, जिसका उद्देश्य पीएम मोदी के गृह राज्य में सत्ता बनाए रखना है, जबकि कांग्रेस को राज्य में 27 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद जीत की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें