फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दीं

Wed, 10 Mar 2021 09:39 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस के मौके पर बल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं प्रगति में उनकी भूमिका अहम है।
विज्ञापन


भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक, सीआईएसएफ की स्थापना 1969 में की गई थी और इसे महत्वपूर्ण सरकारी तथा औद्योगिक भवनों की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया था।

मोदी ने 2019 में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दिए अपने भाषण को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर उनके साहसी कर्मियों और उनके परिवार का अभिनंदन करता हूं। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं प्रगति में उनकी भूमिका की बड़ी अहमियत है। 2019 में, मैंने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत की थी और तब मैंने यह कहा था।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें