पीएम मोदी के वाराणसी पहुंचते ही राज्यपाल राम नाईक, धर्मेंद्र प्रधान, महेंद्र पांडेय, अनुप्रिया, मनोज सिन्हा, विधायकों और गेल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।डीएलडब्ल्यू द्वारा मंच के पीछे लगाई गई गैलरी को भी पीएम ने देखा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी पीएम मोदी के साथ में रहे।
प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर शहरी गैस परियोजना और विद्युत परियोजना का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में पाइपलाइन से घरों में गैस पहुंचाने का काम जोरों पर चल रहा है। साथ ही पीएम में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लड़कियों को पासबुक भी दीं।
इससे पहले पीएम मोदी यूपी के महोबा में रैली को संबोधित कर रहे थे। महोबा बुदेलखंड में आता है। पीएम ने रैली से यूपी की सपा सरकार और बसपा पर निशाना साझा। उन्होंने सपा में छिड़ी पारिवारिक कलह पर तंज कसा और कहा कि एक वे हैं कुर्सी को बचाना चाहते हैं, एक वे हैं जो कुर्सी पकड़ना चाहते हैं और हम हैं जो यूपी को बचाना चाहते हैं।
I am surprised that for vote bank politics, some parties want to keep Muslim women bereft of their natural rights: PM Modi pic.twitter.com/m9Iy8KxkA2
— ANI (@ANI_news) October 24, 2016