फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले वाराणसी को पीएम मोदी का तोहफा

Mon, 24 Oct 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीएम मोदी के वाराणसी पहुंचते ही राज्यपाल राम नाईक, धर्मेंद्र प्रधान, महेंद्र पांडेय, अनुप्रिया, मनोज सिन्हा, विधायकों और गेल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।डीएलडब्ल्यू द्वारा मंच के पीछे लगाई गई गैलरी को भी पीएम ने देखा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी पीएम मोदी के साथ में रहे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर शहरी गैस परियोजना और विद्युत परियोजना का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में पाइपलाइन से घरों में गैस पहुंचाने का काम जोरों पर चल रहा है। साथ ही पीएम में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लड़कियों को पासबुक भी दीं।

इससे पहले पीएम मोदी यूपी के महोबा में रैली को संबोधित कर रहे थे। महोबा बुदेलखंड में आता है। पीएम ने रैली से यूपी की सपा सरकार और बसपा पर निशाना साझा। उन्होंने सपा में छिड़ी पारिवारिक कलह पर तंज कसा और कहा कि एक वे हैं कुर्सी को बचाना चाहते हैं, एक वे हैं जो कुर्सी पकड़ना चाहते हैं और हम हैं जो यूपी को बचाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
I am surprised that for vote bank politics, some parties want to keep Muslim women bereft of their natural rights: PM Modi pic.twitter.com/m9Iy8KxkA2 — ANI (@ANI_news) October 24, 2016
विज्ञापन

'तीन तलाक पर राजनीति न करें'

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महोबा में पीएम मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे पर बेबाक बात की और जनता से अपील की कि इस मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम से जोड़कर न देखें, यह महिलाओं से जुड़ा मुद्दा है। पीएम ने कहा कि उन्हें यह देखकर हैरत होती है कि वोट बैंक की राजनीति कुछ दल मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकार से दूर रखना चाहते हैं।  

साथ ही पीएम में तीन तलाक के मुद्दे पर यह भी कहा कि टीवी बहसों में इसका राजनीतिकरण न करें। महिलाओं का मुद्दा हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं, बल्कि महिला विकास कल्याण का मुद्दा है। I request people who participate in TV debates don't make women rights into Muslim Hindu issue.Women's right is a development issue: PM Modi pic.twitter.com/lIwTyMj5ZT — ANI (@ANI_news) October 24, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें