फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पीएम को दिया खास तोहफा, जानें उसके बारे में; विदेश सचिव ने कही यह बात

Mon, 20 Mar 2023 05:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi Gifts - फोटो : ANI
विज्ञापन

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने यहां द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने जापानी पीएम किशिदा को कदमवुड जाली बॉक्स में कर्नाटक के चंदन की बुद्ध प्रतिमा उपहार में दी। 

विज्ञापन


जानें इस उपहार के बारे में
चंदन की नक्काशी की कला एक उत्कृष्ट और प्राचीन शिल्प है। यह सदियों से कर्नाटक में प्रचलित है और आगे बढ़ रही है। इस शिल्प में सुगंधित चंदन के खंडों में जटिल डिजाइनों को तराशा जाता है। इसके जरिए जटिल नक्काशी वाली कृतियां, मूर्तियां और अन्य सजावटी सामान बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Japan: जापानी पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को जी7 की बैठक के लिए किया आमंत्रित, कई अहम समझौतों पर लगी मुहर
विज्ञापन


गोल गप्पे, लस्सी और आम पन्ना का लुत्फ उठाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुद्ध जयंती पार्क का दौरा किया। जापानी PM ने यहां गोल गप्पे, लस्सी और आम पन्ना का लुत्फ उठाया।




विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस बीच विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। भारत के लिए जापान के साथ संबंधों का विशेष स्थान है। जापान उन कुछ देशों में से एक है, जिनके साथ भारत की वार्षिक शिखर वार्ता की व्यवस्था है। PM मोदी ने भारत-जापान संबंधों को क्षेत्र की सबसे स्वाभाविक साझेदारियों में से एक बताया है। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री मोदी को G7 हिरोशिमा शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया और प्रधानमंत्री मोदी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Japan: पीएम किशिदा बोले- शिंजो आबे ने दिया था FOIP विजन, रूस-यूक्रेन युद्ध और शक्ति परिवर्तन पर कही यह बात

लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ पर पर भी दी प्रतिक्रिया
खालिस्तानियों की ओर से लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ पर विदेश सचिव ने कहा कि हमने इस पर भारत की प्रतिक्रिया दे दी है। अपराधियों को गिरफ्तार करने की जरूरत है। हमने ब्रिटिश अधिकारियों को यूके उच्चायोग में सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता के बारे में स्पष्ट रूप से संकेत दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें