फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दक्षिण एशिया के पहले क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन का किया उद्घाटन

Tue, 10 Sep 2019 01:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने भारत और नेपाल के बीच पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन का उद्घाटन किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोतिहारी और अमलेखगंज (नेपाल) के बीच पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस पाइपलाइन का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'यह काफी संतोष की बात है कि दक्षिण एशिया का पहला क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन का काम रिकॉर्ड समय में पूरा हो गया। यह अपने अपेक्षित समय से आधे में ही तैयार हो गया है।'

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'इसका श्रेय आपके नेतृत्व, नेपाल सरकार के समर्थन और हमारे संयुक्त प्रयासों को जाता है। 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद जब नेपाल ने पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया तो भारत ने पड़ोसी और करीबी दोस्त के रूप में सहयोग के लिए उसकी तरफ अपना हाथ बढ़ाया था। मुझे खुशी है कि हमारे संयुक्त सहयोग के कारण नेपाल के गोरखा और नुवाकोट जिलों में फिर से घर बनाए गए हैं।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें