फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी की फ्रांस-यूएई की यात्रा में कौन से अहम समझौते हुए, क्या खास रहा, जानें सबकुछ

Sun, 16 Jul 2023 04:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूएई दौरे से पहले पीएम मोदी पेरिस में थे, जहां उन्हें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। इसके साथ ही पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम बन गए।
विज्ञापन
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) यात्रा शनिवार को पूरी हुई। पीएम मोदी 13 जुलाई को शुरू हुई दोनों देशों की महत्वपूर्ण यात्राएं पूरी करने के बाद वह भारत लौट आए हैं। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया और इन यात्रों को परिवर्तनकारी बताया। बागची ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात की सफल यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के लिए विमान से रवाना हुए।

अल नाहयान से मिले पीएम मोदी

विज्ञापन

इससे पहले पीएम मोदी शनिवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर अबू धाबी पहुंचे और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच अहम समझौते हुए और पीएम मोदी और अल नाहयान तीन ऐतिहासिक समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के आदान-प्रदान के गवाह बने।

यूएई के साथ क्या समझौते हुए?

  1. अबू धाबी में एक नया आईआईटी दिल्ली कैंपस खोलने के लिए समझौता हुआ है।
  2. दोनों देशों ने सीमा पार लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं (रुपया और दिरहम) के उपयोग को बढ़ावा देने और भुगतान प्रणालियों को आपस में जोड़ने का भी वादा किया।
  3. भारतीय रिजर्व बैंक और संयुक्त अरब अमीरात के सेंट्रल बैंक के बीच सीमा पार लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्रा निपटान (LCS) प्रणाली पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
  4. भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और यूएई के इंस्टेंट पेमेंट प्लेटफॉर्म (आईपीपी) के एकीकरण के लिए समझौता किया गया है। इससे दोनों देशों के बैंक कार्ड के स्विचों को आपस में जोड़ने की सुविधा मिलेगी, ताकि घरेलू कार्डों की पारस्परिक स्वीकृति और किसी अन्य नेटवर्क पर भरोसा किए बिना सीधे कार्ड लेनदेन की प्रोसेसिंग की सुविधा मिल सके।

पीएम मोदी को मिला ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर

विज्ञापन

यूएई दौरे से पहले पीएम मोदी पेरिस में थे, जहां उन्हें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। इसके साथ ही पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम बन गए।

बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए प्रधानमंत्री
इसके अलावा एलिसी पैलेस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने पीएम मोदी की मेजबानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चैंप्स-एलिसीस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर सम्मानित अतिथि के रूप में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए।

भारत-फ्रांस के बीच हुए समझौते

  1. पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान रक्षा क्षेत्र में आगे सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए गए। दोनों देशों ने स्कॉर्पीन पनडुब्बी निर्माण कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए।
  2. दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग पर एक रोडमैप अपनाने के उद्देश्य से भारत पेरिस स्थित अपने दूतावास में DRDO का एक तकनीकी कार्यालय स्थापित करेगा।
  3. इंडियन ऑयल और फ्रांस की टोटल कंपनी के बीच एलएनजी के आयात को लेकर दीर्घकालिक समझौता हुआ।
  4. दोनों पक्षों ने पृथ्वी और महासागरों के तापमान पर नजर रखने और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने की खातिर एक संयुक्त पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘तृष्णा’ के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करके अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़े सहयोग की भी घोषणा की।
  5. दोनों देशों ने प्रक्षेपण यान के क्षेत्र में संयुक्त विकास की योजनाओं की भी घोषणा की।
  6. भारत-फ्रांस ने ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ एवं ‘एरियनस्पेस’ ने वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवाओं पर सहयोग करने के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  7. रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल जेट के 26 नौसैनिक स्वरूप खरीदने और तीन फ्रांसीसी-डिजाइन वाली स्कॉर्पीन की पनडुब्बियों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी।
  8. भारत फ्रांस के दक्षिणी शहर मार्सिले में वाणिज्य दूतावास खोलेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें